खेल भावना सबसे ऊपर…रन आउट विवाद पर सलमान आगा ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

रन आउट विवाद पर सलमान आगा बयान, Pic- Social Media/X

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Salman Agha Statement: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के रन आउट पर बवाल मच गया है. मेहदी हसन द्वारा किए गए इस रन आउट पर सलमान ने गुस्सा जताते हुए कहा कि नियम अपनी जगह हैं, लेकिन क्रिकेट में खेल भावना सबसे ऊपर होनी चाहिए.

विज्ञापन

Salman Agha Statement: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 13 मार्च को खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला. सलमान अली आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने बेहद अलग तरीके से रन आउट किया. इस घटना के बाद खेल भावना को लेकर लंबी बहस छिड़ गई है. इस अजीबोगरीब रन आउट के बाद सलमान काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए थे. मैदान से बाहर जाने के बाद उन्होंने बाउंड्री के पास अपने ग्लव्स और हेलमेट भी फेंक दिए थे. अब मैच के बाद सलमान आगा ने इस रन आउट पर अपना बयान दिया है.

विज्ञापन

रन आउट पर सलमान आगा का जवाब 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सलमान अली आगा ने बताया कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, वह बस उस समय के गुस्से का नतीजा था. सलमान ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सभी ने इस घटना को देखा होगा. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया को लेकर कहा कि हेलमेट फेंकना भावनाओं में बहकर उठाया गया कदम था. आगा ने यह भी साफ किया कि अगर वह मेहदी हसन मिराज की जगह होते, तो इस रन आउट वाली स्थिति को बिल्कुल अलग तरीके से संभालते.

खेल भावना सबसे ऊपर 

सलमान आगा ने क्रिकेट के नियमों और खेल भावना के बीच का अंतर भी समझाया. उन्होंने कहा कि मेहदी हसन ने जो किया वह क्रिकेट के कानून के अंदर था. सलमान खुद को ऐसा खिलाड़ी बताते हैं जो हमेशा नियम का पालन करता है. उनके अनुसार अगर बांग्लादेशी कप्तान को लगता है कि उनका फैसला सही था, तो उनके लिए वह सही है. लेकिन सलमान के हिसाब से क्रिकेट में खेल भावना हर स्थिति में सबसे ऊपर होनी चाहिए. वह नियम से ज्यादा खेल भावना के साथ जाना पसंद करते.

पाकिस्तान ने बनाया बड़ा स्कोर 

इस मैच के आंकड़ों की बात करें तो बीते शुक्रवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 274 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद जब बांग्लादेश की पारी शुरू हुई तो मैदान पर बारिश आ गई. बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और ओवर्स में कटौती की गई.

बारिश के बाद पाकिस्तान की जीत 

बारिश रुकने के बाद बांग्लादेश को 275 रन की जगह 32 ओवर में 243 रन बनाने का नया टारगेट मिला. डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले इस लक्ष्य के सामने बांग्लादेश की टीम टिक नहीं सकी. पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पूरी बांग्लादेश टीम केवल 114 रन पर ही सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान ने यह मैच 128 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें-

वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप, शादी में लगेगा सितारों का जमावड़ा

Fact Check: क्या शुभमन गिल ने टी20 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन फोटो से संजू सैमसन को हटाया?

लाइव मैच में हादसा, दर्द से कराह उठा पाकिस्तानी, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola