IND vs AFG: पहले ओवर में सिक्स जड़ते ही अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना डाले 2 नए रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन करते हुए 32 गेंदों में 82 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए और रोहित शर्मा के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी की. जानिए क्या हैं ये रिकॉर्ड.

विज्ञापन

Abhishek Sharma New Record: अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा अपने पुराने आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस दौरान अभिषेक ने छक्के के साथ अपना खाता खोला और इसी छक्के के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए. साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के भी खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

विज्ञापन

पहले ओवर में छक्कों के मामले में रोहित की बराबरी

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने पारी की शुरुआत छक्के से की. यह छक्का उनके लिए दो वजहों से खास रहा. एक तरफ इससे उन्होंने टी20 में 6000 रन पूरे किए. वहीं दूसरी तरफ वह टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए. अभिषेक और रोहित दोनों ने टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में अब तक 12-12 छक्के लगाए हैं.

छक्के के साथ 6000 रन का आंकड़ा पार

अभिषेक शर्मा ने अपने 207वें टी20 मुकाबले में यह खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 3420 गेंदों में 6000 टी20 रन पूरे किए. दुनिया में उनसे कम गेंदों में यह आंकड़ा सिर्फ न्यूजीलैंड के फिन एलन ने हासिल किया है. एलन ने 3386 गेंदों में 6000 टी20 रन पूरे किए थे. इस रिकॉर्ड में अभिषेक ने आंद्रे रसेल, टिम डेविड, विल जैक्स और फिल सॉल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया.

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 6000 टी20 रन

खिलाड़ीदेश6000 रन के लिए गेंदें
फिन एलनन्यूजीलैंड3386
अभिषेक शर्माभारत3420
आंद्रे रसेलवेस्टइंडीज3550
टिम डेविडऑस्ट्रेलिया3681
विल जैक्सइंग्लैंड3857
फिल सॉल्टइंग्लैंड3857

22 गेंदों में फिफ्टी और फिर 82 रन

6000 रन पूरे करने के बाद अभिषेक यहीं नहीं रुके. उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर लगातार हमला जारी रखा और सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. यह टी20 इंटरनेशनल में उनका 12वां अर्धशतक है. अभिषेक ने अपनी पारी में 32 गेंदों का सामना किया और 82 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के निकले. उनकी आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने 157 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.4 ओवर में हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 1st T20: भारत ने महज 13.4 ओवर में चेज किया 157 रन का टारगेट, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

25 से कम गेंदों में 12वीं फिफ्टी

अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल में यह 14वां फिफ्टी प्लस स्कोर है. खास बात यह है कि इनमें से 12 बार उन्होंने 25 से कम गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार किया है. इस मामले में अभिषेक ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोई दूसरा बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में इतनी बार 25 से कम गेंदों में अर्धशतक तक नहीं पहुंचा है. सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में 9 बार ऐसा किया है.

टी20 में अभिषेक का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अब तक 207 टी20 मैचों की 203 पारियों में 6077 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इसमें उनके टी20 इंटरनेशनल के 1711 रन भी शामिल हैं. टी20 क्रिकेट में उनके नाम कुल 38 अर्धशतक और 9 शतक हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में वह 12 अर्धशतक और 2 शतक लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: BBL 2026-27: फिन एलन से बेन स्टोक्स तक, कौन किस टीम का होगा हिस्सा; देखें स्टार प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola