पढिए आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated at : 09 May 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
पढिए आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा दिन

सूर्योदय-05:10 सूर्यास्त-06:21 राहुकाल 3 से 4:30 बजे तक। दिशाशूल-वायब्य एवं उत्तर दिन-मंगलवार (दिन का चौघड़िया)- सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक रोग सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक उद्वेग सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक चर सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक लाभ दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक अमृत दोपहर 01.31 से 03.00 बजे […]

विज्ञापन

सूर्योदय-05:10

सूर्यास्त-06:21

राहुकाल 3 से 4:30 बजे तक।

दिशाशूल-वायब्य एवं उत्तर

दिन-मंगलवार

(दिन का चौघड़िया)-

सुबह 06.01 से 7.30 बजे तक रोग

सुबह 07.31 से 9.00 बजे तक उद्वेग

सुबह 09.01 से 10.30 बजे तक चर

सुबह 10.31 से 12.00 बजे तक लाभ

दोपहर 12.01 से 1.30 बजे तक अमृत

दोपहर 01.31 से 03.00 बजे तक काल

दोपहर 03.01 से 04.30 बजे तक शुभ

शाम 04.31 से 06.00 बजे तक रोग

(रात्रि का चौघड़िया)-

संध्या 06.01 से 7.30 बजे तक काल

संध्या 07.31 से 9.00 बजे तक लाभ

रात्रि 09.01 से 10.30 बजे तक उद्वेग

रात्रि 10.31 से 12.00 बजे तक शुभ

रात्रि 12.01 से 1.30 बजे तक अमृत

रात्रि 01.31 से 03.00 बजे तक चर

रात्रि 03.01 से 04.30 बजे तक रोग

रात्रि 04.31 से 06.00 बजे तक काल

मेष- आज आपदिन सुख और आनंद प्रफुल्लितता भरा रहेगा।अपने काम से फिर से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे और धीरे-धीरे कार्यक्षेत्र पर अपनी छवि को सुधारने में सफल हो ही जाएंगे. आज आप अपनी आदतों में सुधार करें और एक ओर ही ध्यान केन्द्रित रखें.

वृष- आज का दिन व्यवसाय एवं उन्नति के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. वाहन की खरीद अथवा बिक्री के विषय में भी मन अनेक दुविधाओं में रुका हुआ रहेगा।आज आपकी संतान, विद्या एवं लाभ के लिए समय काफी बेहतर है. आज प्रोपर्टी में अभी संभव हो निवेश करना टालें.

मिथुन- आज नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से पूरे होंगे. पैसे के लेन देन से संबंधित काम आसानी से पूरे कर सकेंगे. आज पड़ोसियों के साथ तथा काम के स्थान पर अपनी नजदीक बैठने वाले लोगों के साथ मतभेद अथवा झगड़ा होने की संभावना बन रही है.

कर्क- आज अपनी नौकरी में बदलाव देखने को मिलेंगे परंतु, आपको गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा. आज समय पर दवाई लेने में एहतियात बरतें. शाम को देर तक वाक करने के साथ-साथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ और दवाई समय पर ले.

सिंह- आज आपके व्यापार के क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी. कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार संभव है. आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा बनाएं क्योकि यही मोहरा आपके लिए उलटा पड़कर आपकी परेशानी का कारण बनेगा.

कन्या- आज आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी. संयमित दिनचर्या का बढ़िया असर दिखेगा. कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उत्तरदायित्व संभालना पड़ सकता है. आज किसी महिला पुरुष के प्रति आकर्षण से बचें अन्यथा वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं. क्या न करे- आज अपने डायट और दवाई को लेकर सतर्क़ रहें। हाई शुगर वाला फूड या ब्रेवरेज़ खाने से बचें.

तुला- आज लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे. कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग विद्यमान रहेंगे. आप भाई बन्धुओं से अच्छे संबंध कायम रखने में कामयाब रहे तो उनकी मदद से विषमताएं बहुत हद तक नियंत्रित रहेंगी. आज आपको जोश में आकर किसी प्रकार का कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े.

वृश्चिक- आज कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी. मीडिया, मनोरंजन, ओटोमोबाइल के क्षेत्र में हैं, उनको जोरदार सफलता मिलने की संभावना है।आज पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से मतभेद होने के योग बन रहे हैं,जहां तक सम्भव हो इससे बचें. कितनी भी इच्छा हो जंक फूड न खायें.

धनु- आज यात्रा भी फलदायी सिद्ध होगी. आर्थिक लाभ होगा और नौकरी में शुभ फल मिलेगा. अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी. आज एक बात का ख्याल यह रखें कि आप अपने स्वार्थीपन का परिचय ना दें और ना ही आरोप-प्रत्यारोप लगाये.

मकर- आज परिवार, व्यापार और स्वास्थ्य में लाभ होगा. आप दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं दूसरों से मधुर व्यवहार करेंगे. आज गुस्से पर काबू रखना रखे और प्रेम संबंधों में कोई मतभेद न हो, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है.

कुम्भ- आज करियर तथा शिक्षा के मामले में काफी अच्छा रहने की संभावना है. आप को वित्तीय एवं आर्थिक लाभ भी मिलेंगे. आज गैर जरूरी जल्दबाजी के कारण नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।जीवन साथी के साथ भी छोटी-बड़ी तकरार रहने की संभावना है.

मीन- आज अधिक आमदनी और उधार वसूली के काम के लिए शुभ समय है. किसी परिजन को लेकर चिंताएं रह सकती हैं. आज गुस्सा और नकारात्मक विचारों से संभव हो, उतना दूर रहें. शांति और धैर्य से यह समय व्यतीत करें. आज मनोबल बरक़रार अपना प्रयास जारी रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola