Jharkhand News: रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम कब तक बनकर हो जायेगा तैयार, ये होंगे खास आकर्षण

Updated at : 13 Mar 2022 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम कब तक बनकर हो जायेगा तैयार, ये होंगे खास आकर्षण

Jharkhand News: रांची के प्रसिद्ध जयपाल सिंह स्टेडियम की सूरत बदलने वाली है. इसे मिनी फुटबॉल मैदान के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसका काम तेजी से चल रहा है. स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति के दीपक की मानें, तो जून तक यह पूरी तरह तैयार हो जायेगा.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. साल 1928 में ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलानेवाली हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की याद में झारखंड की राजधानी रांची के बीचोबीच में बने जयपाल सिंह स्टेडियम की सूरत जल्द बदलने वाली है. स्टेडियम के कायाकल्प के लिए जोर-शोर से काम किया जा रहा है. इस स्टेडियम को ‘मिनी फुटबॉल’ मैदान का रूप दिया जा रहा है. इस पर 4.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

जून तक तैयार हो जायेगा स्टेडियम

आप खेल प्रेमी हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. रांची के प्रसिद्ध जयपाल सिंह स्टेडियम की सूरत बदलने वाली है. इसे मिनी फुटबॉल मैदान के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसका काम तेजी से चल रहा है. इसके लिए स्टेडियम को पूरी तरह समतल कर दिया गया है. संभवत: होली के बाद यहां घास लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा. स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति के दीपक की मानें, तो जून तक यह स्टेडियम पूरी तरह तैयार हो जायेगा.

Also Read: झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से कब शुरू हो रही हवाई सेवा, इंडिगो व स्पाइसजेट को उड़ान के लिए मिली हरी झंडी
ये होंगे मुख्य आकर्षण

स्टेडियम में जयपाल सिंह की आदमकद प्रतिमा लगेगी. लॉन टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट भी बनेंगे. दर्शकों के लिए दो गैलरी का निर्माण होगा. बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रन पार्क व फाउंटेन बनेंगे. मॉर्निंग वॉकर्स के लिए पाथवे का निर्माण होगा. खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था होगी.

Also Read: Jharkhand News:होली व शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक में रांची के उपायुक्त व एसएसपी ने की ये अपील

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola