Jharkhand News:होली व शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक में रांची के उपायुक्त व एसएसपी ने की ये अपील

Jharkhand News: उपायुक्त ने कहा कि होली और शब-ए-बारात शांतिपूर्ण तरीके से मनायें. एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि रांचीवासी किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर कहीं पर किसी प्रकार की अफवाह हो, तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन और पुलिस को दें.
Jharkhand News: होली और शब-ए-बारात को लेकर रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने समाहरणालय में शनिवार को जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की. इसमें उपायुक्त ने कहा कि पर्व-त्योहारों में रांचीवासियों का भरपूर सहयोग मिला है. इस बार भी होली और शब-ए-बारात शांतिपूर्ण तरीके से मनायें. वहीं, एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि रांचीवासी किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर कहीं पर किसी प्रकार की अफवाह हो, तो इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन और पुलिस को दें. त्वरित कार्रवाई की जायेगी.
उपायुक्त ने बैठक में कहा कि त्योहारों में भी हमें इस बात का ध्यान रखना है कि कोरोना अभी गया नहीं है. ऐसे में हमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें. सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सावधान रहें. साइबर सेल पूरी तरह से एक्टिव है. उन्होंने कहा कि शांति-व्यवस्था बहाल करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसमें आपका सहयोग भी अपेक्षित है. बैठक के दौरान समिति के दिवंगत सदस्यों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक में डीडीसी विशाल सागर, एसडीओ दीपक दुबे, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ, अपर जिला दंडाधिकारी रामवृक्ष महतो समेत पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.
Also Read: महिला दिवस सप्ताह : महिला मेट व लाभार्थी हुए सम्मानित, महिला सशक्तीकरण पर क्या बोले मंत्री आलमगीर आलम
त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया जायेगा. शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों त्योहार साथ है. ऐसे में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाया जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




