झारखंड में इस दिवाली प्रदूषण हुआ दोगुणा, राजधानी रांची के इन इलाकों में ऐसी थी स्थिति
झारखंड में कोरोना के बाद इस साल लोगों ने दोगुणे उत्साह के साथ दिवाली मनायी गयी. लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े लेकिन उसका परिणाम ये हुआ कि रांची के कई इलाकों में प्रदूषण दोगुणा हो गया.
कोरोना काल समाप्त होने के बाद लोगों ने इस वर्ष दोगुने उत्साह के साथ दिवाली मनायी और जम कर पटाखे फोड़े. नतीजतन, राजधानी में दो दिनों में प्रदूषण का स्तर भी दोगुना हो गया. राज्य प्रदूषण बोर्ड ने दिवाली की रात राजधानी के दो प्रमुख चौराहों- अलबर्ट एक्का चौक और बिरसा चौक पर वायु प्रदूषण की स्थिति का आकलन कराया था.
बिरसा चौक में पीएम-10 की मात्रा दिवाली के दो दिन पूर्व (22 अक्तूबर) को 161 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी, जो दिवाली की रात 361 पहुंच गयी थी. वहीं एसओ-2 और एनओ-2 की मात्रा भी दोगुनी हो गयी थी. पटाखों की वजह से हवा में पीएम-10 पीएम-2.5 की मात्रा बहुत अधिक हो गयी थी. वहीं, अलबर्ट एक्का चौक पर पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा भी बहुत अधिक हो गयी थी.
दिवाली से पहले नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओ-2) की मात्रा 21 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आसपास थी, जो दिवाली की रात 44 हो गयी थी. प्रदूषण बोर्ड के संजय श्रीवास्तव ने कहा कि दिवाली की वजह से पीएम-10 और पीएम-2.5 की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक हो गयी थी.
दिवाली की रात बीते साल की तुलना में सबसे अधिक आवाज वाले पटाखे फोड़े गये. सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण अलबर्ट एक्का चौक के आसपास रहा. यहां अधिकतम 90 डेसीबल तक ध्वनि प्रदूषण हुआ. 2020 में अधिकतम 89 डेसीबल (डीबी) का ध्वनि प्रदूषण हुआ था.
स्थान वर्ष 2019 वर्ष 2020 वर्ष 2021 वर्ष 2022
हाइकोर्ट के आसपास 83.0 70.7 71.6 83.1
अलबर्ट एक्का चौक 79.9 89.2 80.4 90.4
कचहरी 79.0 81.0 86.6 84.2
अशोक नगर 77.0 87.0 79.6 70.2
स्थान एसओ 2 एनओ 2 पीएम10 पीएम 2.5
बिरसा चौक (दिवाली के दिन) 47.34 66.51 361.91 190.8
बिरसा चौक (22 अक्तूबर को) 18.97 30.01 161.14 100.8
(स्टैंडर्ड लिमिट : एसओ और एनओ का 80 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर व पीएम-10 व पीएम-2.5 का 100 तथा क्रमश: 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










