ePaper

PHOTOS: बिहार की नदियों में उफान की तस्वीरें देखिए, घरों में घुसने लगा पानी, नाव की सवारी हो गयी शुरू..

Updated at : 09 Aug 2023 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार की नदियों में उफान की तस्वीरें देखिए,  घरों में घुसने लगा पानी, नाव की सवारी हो गयी शुरू..

बिहार में लगातार हो रही बारिश से सूबे की नदियों में उफान है. पानी लोगों के घरों तक अब पहुंचने लगा है. लोग नाव की सवारी शुरू करने लगे हैं. वहीं कटाव का संकट भी अब गहराने लगा है. कोसी-सीमांचल की स्थिति अधिक बिगड़ रही है. देखिए नदियों में उफान की तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

बिहार में लगातार हो रही बारिश से सूबे की नदियों में उफान है. कोसी-सीमांचल की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. कई इलाकों में अब बाढ़ का पानी घुस चुका है. लोग नाव पर सवारी कर रहे हैं.

undefined

मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण कोसी, गंगा, महानंदा व उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं. कटिहार, भागलपुर, अररिया व पूर्णिया जिले में निचले इलाकों में पानी जमा हुआ है.प्रभात खबर

undefined

कटिहार में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बीच जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में मंगलवार को वृद्धि दर्ज की गयी है. महानंदा नदी का जलस्तर में मंगलवार को सभी स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गयी है.

undefined

कोसी बराज के 27 फाटक को खोल दिया गया है.मंगलवार की शाम पांच बजे कोसी बराज पर 02 लाख 23 हजार 760 क्यूसेक व बराह क्षेत्र में 01 लाख 25 हजार 300 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया. बराज स्थित कंट्रोल रूम से हर एक घंटे पर नदी के मापांक को प्रसारित किया जाने लगा है.

undefined

महानंदा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. विभागीय सूत्र की माने तो महानंदा नदी में जलस्तर घटने बढ़ने का यह सिलसिला इसी तरह से अभी जारी रहेगा. सीमांचल में हो रही मूसलाधार बारिश तथा नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से महानंदा नदी के जलस्तर में बढ़ने का सिलसिला तत्काल मौसम के अनुसार जारी रहेगा.

undefined

पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ चुका है. बारिश की वजह से गंगा में उफान है. पानी घाट की सीढ़ियों पर चढ़ता जा रहा है.

undefined

भागलपुर में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है. जिसके कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. गंगा व कोसी, दोनों नदियों में उफान है. गांव के लोग बाढ़ की चिंता में हैं.

undefined

 गंडक बराज वाल्मीकिनगर से मंगलवार को अप स्ट्रीम से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है. हालांकि भारत नेपाल के जल अधिग्रहण वाले क्षेत्रों में बारिश सोमवार की रात से रुक रुककर हो रही है. जिससे अनुमान है की मंगलवार रात तक जलस्तर तीन लाख क्यूसेक तक पहुंचा होगा.

undefined

नेपाल के जल अधिग्रहण वाले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग की माने तो तीन दिन तक बारिश के आसार हैं. जिससे जलस्तर में वृद्धि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. कटाव का खतरा भी बढ़ गया है.

undefined

नेपाल में जोरदार बारिश से गोपालगंज में गंडक नदी खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर आ चुका है. जिले के छह प्रखंडों के 43 गांवों में आज शाम से पानी फैलने की आशंका है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन