बिहार में उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, व्यवसाय के लिए चार से आठ रुपये वर्गफुट के हिसाब से मिलेगी जमीन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2023 3:46 AM
बिहार में प्लग एंड प्ले के तहत 44 शेड बेन बन रहे हैं. इसमें 10 शेड तैयार हो गये हैं. अन्य शेड तीन माह में तैयार हो जायेंगे. इसमें 13 इंडस्ट्रियल एरिया हैं. इनमें उद्योग लगाने के लिए चार से आठ रुपये वर्गफुट के हिसाब से किराये पर जमीन दी जायेगी.
पटना. उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने राजधानी के इंदिरा भवन में शनिवार को उद्योग सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया. यहां उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप और उसकी स्पोर्ट टीम बैठेगी. इस दौरान उद्योग मंत्री समीर सेठ ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पर्सेप्शन न बनाएं. आज सभी प्रदेशों में मेड इन बिहार प्रोडक्ट मिल रहे हैं. 11 जुलाई को दिल्ली में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हो रहा है.
वहीं, विभाग के अपर मुख्य संदीप पौंड्रिक ने कहा कि बहुत वर्षों से बिहार नहीं आने वाले इन्वेस्टर्स या लोग फिल्मों व टीवी के आधार पर बिहार को न देखें. उन्होंने बताया कि प्लग एंड प्ले के तहत 44 शेड बेन राज्य में बन रहे हैं. इसमें 10 शेड तैयार हो गये हैं. अन्य शेड तीन माह में तैयार हो जायेंगे. इसमें 13 इंडस्ट्रियल एरिया हैं. इनमें उद्योग लगाने के लिए चार से आठ रुपये वर्गफुट के हिसाब से किराये पर जमीन दी जायेगी. वहीं, सचिव ने कहा कि बिहार में नवादा और मुजफ्फरपुर में आदाणी की ओर से सीमेंट फैक्टरी लगायी जा रही है. बिहटा में ब्रिटानिया बड़ी फैक्टरी लगा रही है. कोका कोला हाजीपुर में बड़ी फैक्टरी लगाने जा रही है.
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बिहार में इस बार 1500 करोड़ की राशि दी गयी. इससे पहले 160 करोड़ रुपये की ही राशि दी गयी थी. इसमें गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करायी गयी. इसमें कई बिल फर्जी पाये गये. मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. सचिव ने बताया कि उद्योग विभाग अब एक सप्ताह में सभी तरह के क्लियरेंस दे रहा है. बियाडा भी प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को बैठक कर जमीन आवंटित कर रहा है.
Also Read: बिहार : पति ने मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, टीचर बनते ही बच्चे व पति को छोड़ घर से चली गई पत्नी
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि टेक्सटाइल व लेदर पॉलिसी में आवेदन करने की तिथि एक साल तक के लिए बढ़ा दी गयी है. बैग कलस्टर में मुजफ्फरपुर में 11 सौ तथा मोतिहारी में 650 मशीन चालू है. मधुबनी में लेदर की बड़ी यूनिट आयी है. फतुहा में बैग की यूनिट लग रही है. उन्होंने बताया कि बायोफ्यूल की राज्य में 17 यूनिट है. इसमें चार चालू हो गयी हैं. शेष अक्तूबर में चालू हो जायेंगी. इसमें कंप्रेस बायोगैस जोड़ा गया है, जिस पर 15 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है. टेक्सटाइल व लेदर उद्योग के लिए 400 आवेदन आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










