Coronavirus In Bihar : बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार, कोविड जांच में आई तेजी

New Delhi: A DPCC official conducts thermal scanning of an elderly woman waiting in a queue for free food outside their office, during ongoing COVID-19 lockdown, in New Delhi, Thursday, April 23, 2020. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI23-04-2020_000113B)
Coronavirus In Bihar पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण का मामला रोजाना तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में शनिवार को 3536 कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके साथ ही सूबे में कोरोना का आंकड़ा 1 लाख के पार हो चुका है. शनिवार को मिले कोरोना संक्रमितों के बाद यह 1 लाख 1 हजार 906 हो चुका है.वहीं संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है.
पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण का मामला रोजाना तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में शनिवार को 3536 कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके साथ ही सूबे में कोरोना का आंकड़ा 1 लाख के पार हो चुका है. शनिवार को मिले कोरोना संक्रमितों के बाद यह 1 लाख 1 हजार 906 हो चुका है.वहीं संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है.
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 32,715 है.जिसमें राजधानी पटना में अभी सबसे अधिक 4022 मामले सक्रिय हैं.यहां 16 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जबकि शनिवार को पटना में कुल 493 नए मामले पाए गए हैं.
#BiharFightsCorona
Update of the day.
3,536 more #COVID19 +ve cases have been reported so far on 14th August. Taking total count of Active cases in Bihar to 36,237.
The break up is as follows.#BiharHealthDept #COVID__19 pic.twitter.com/ZZ7SviahjS— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) August 15, 2020
बिहार में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर अभी 67.39% हो चुकी है. प्रदेश में कुल 68675 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं राज्य में कोविड-19 जांच भी तेजी से किया जा रहा है.शुक्रवार को कुल 1,13,498 लोगों का कोरोना जांच किया गया.
#COVIDー19 Updates Bihar:
(शाम 4 बजे तक)➡️विगत 24 घंटे में कुल 1,13,498🧪 सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 68675 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️ वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 32715 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 67.39 है।#BiharHealthDept #COVID19 pic.twitter.com/oe0rSBDCcj
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) August 15, 2020
शनिवार को जिन जिलों में सबसे ज्यादा केस मिले हैं उनमें पटना में 493, मधुबनी में 187, मुजफ्फरपुर में 166, पूर्वी चंपारण में 157, पूर्णिया में 152, कटिहार में 151, पश्चिमी चंपारण में 141, बेगूसराय में 139, गया में 138, सीतामढ़ी में 138, मधेपुरा में 122, सहरसा में 115, सारण में 100, नए मरीज मिले हैं.
इसके अलावा अररिया में 72, अरवल में 20, औरंगाबाद में 62, भागलपुर में 54, बांका में 35, भोजपुर में 70, बक्सर में 85, गोपालगंज में 46, दरभंगा में 69, जमुई में 9, जहानाबाद में 89, कैमूर में 3, खगड़िया में 45, किशनगंज में 40, लखीसराय में 40, मुंगेर में 56, नालंदा में 71, नवादा में 38, रोहतास में 73, समस्तीपुर में 52, शेखपुरा में 66, शिवहर मं 12, सुपौल में 69 और वैशाली में 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




