बिहार चुनाव में पति-पत्नी और ‘वो’ के 45 साल बनाम एनडीए के 15 साल के बीच लड़ाई : सुशील मोदी

पटना : बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित ‘आत्मनिर्भर बिहार अभियान’ के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ाई कांग्रेस-राजद यानी पति-पत्नी और ‘वो’ (कांग्रेस) के 45 साल बनाम एनडीए के 15 साल के बीच है. बिहार में जो कुछ भी विकास हुआ वह 1961 के पहले श्रीबाबू के 15 वर्षों के कार्यकाल में हुआ. 1961 के बाद के 29 सालों में बिहार में 23 मुख्यमंत्री बने, सत्ता की अनिश्चितता की वजह से विकास कार्य ठप्प रहा. 1990 के बाद लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के राज में तो बिहार के लोग विकास क्या होता है, भूल गये.

एनडीए की सरकार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में जिस बेहतर तरीके से हर सकंट, आपदा व चुनौती को अवसर में बदला और उसका समाधान किया जिसकी वजह से आज बिहार में बिजली, पानी, सड़क, बाढ़, कोरोना प्रवासी मजदूर व विधि-व्यवस्था आदि कोई मुद्दा नहीं है और विपक्ष भी इन पर बोलने से बच रहा है. अगर विपक्ष में हिम्मत है तो इन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में आएं.
सुशील मोदी ने कहा कि 1990 से 2005 के 15 सालों में (बिहार-झारखंड सहित) कुल 95 हजार 734 सरकारी नौकरियां दी गयी, जबकि एनडीए के 15 वर्षों में 6 लाख से ज्यादा नौकरियां दी गयी हैं. विगत के 55 सालों में मात्र एक भागलपुर मेडिकल काॅलेज, दो इंजीनियरिंग काॅलेज और 13 पाॅलिटेक्नीक खोले गए थे, जबकि एनडीए के 15 सालों में बेतिया, पावापुरी, मधेपुरा, पटना एम्स और आईजीआईएमएस में 5 मेडिकल काॅलेज शुरू करने के साथ ही 11 नये मेडिकल काॅलेज स्थापित किए जा रहे हैं. इसके साथ ही 39 इंजीनियरिंग काॅलेज व 31 नये पाॅलिटेक्नीक (हर जिले में एक) खोले गए हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा कि केन्द्र में भी 55 साल से अधिक कांग्रेस की सरकार रही, जबकि करीब 15 साल भाजपा व अन्य गैर कांग्रेसी सरकार रही है. बिहार की जनता इस चुनाव में तय करेगी कि 55 साल की कांग्रेसी सरकार में बिहार को ज्यादा मदद मिली या 12 साल के अटल-मोदी सरकार में बिहार को सर्वाधिक तव्वजो और सहायता मिली है.
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए