Patna News : बाढ़ और पंडारक में बीएलबीसी बैठक, कृषि और स्वरोजगार ऋण बढ़ाने पर विशेष जोर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2026 10:38 AM
प्रतीकात्मक तस्वीर।
सरकारी योजनाओं के तहत ऋण वितरण में तेजी लाने और प्राथमिकता क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया. साथ ही सरकारी योजनाओं के लक्ष्य भी तय किए गए.
Patna News : (सुबोध कुमार नंदन) बाढ़ और पंडारक प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकारी योजनाओं के तहत ऋण वितरण में तेजी लाने और प्राथमिकता क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
बाढ़ प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी अंजु, अग्रणी जिला प्रबंधक अभिषेक , विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में मार्च 2026 तिमाही की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए जून 2026 तिमाही में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
पीएम सूर्य घर योजना को घर-घर पहुंचाने पर विशेष जोर
अग्रणी जिला प्रबंधक अभिषेक ने कृषि, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने, जीविका समूहों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैंकों से सरकार प्रायोजित योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने और समयबद्ध तरीके से ऋण योजनाओं को पूरा करने की अपील की.
बैंकिग सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा
इसी प्रकार पंडारक प्रखंड कार्यालय में आयोजित बीएलबीसी बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी , अग्रणी जिला प्रबंधक और विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.बैठक में वार्षिक ऋण लक्ष्य की प्राप्ति और बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










