लखीसराय में स्कूल जा रही टोटो को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन शिक्षिकाएं समेत चार घायल

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 22 May 2026 10:47 AM

विज्ञापन

Lakhisarai Road Accident

Lakhisarai Road Accident: लखीसराय में तेज रफ्तार वाहन ने मचाई तबाही, हादसे के बाद चालक मौके से फरार

विज्ञापन

Lakhisarai Road Accident: बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट: लखीसराय जिले के बड़हिया नगर स्थित बाईपास मोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूल जा रही टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टोटो पर सवार तीन शिक्षिकाएं समेत चार लोग घायल हो गये. टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो सड़क पर पलट गयी और मौके पर चीख-पुकार मच गयी. घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

स्कूल जा रहे थे सभी यात्री

जानकारी के अनुसार सभी घायल टोटो पर सवार होकर बड़हिया से इंदुपुर, दरियापुर और पहाड़पुर स्थित विद्यालयों में ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान नगर के बाईपास मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सीधे टोटो में टक्कर मार दी.

हादसे में घायल लोगों की पहचान मोकामा के औटा निवासी विजय कुमार की पुत्री स्वास्तिका कुमारी, जोगिंदर कुमार की पत्नी गीता कुमारी, बड़हिया वार्ड संख्या-17 निवासी हिना कुमारी और बालगुदर निवासी राजेश सिंह के रूप में की गयी है.

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद टोटो पलट गयी और उसमें सवार लोग अंदर फंस गये. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद कुछ देर तक बाईपास मोड़ पर यातायात भी प्रभावित रहा.

पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास मोड़ बेहद व्यस्त और दुर्घटना संभावित इलाका है, लेकिन वहां नियमित पुलिस तैनाती नहीं रहती.

लोगों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो हादसे को रोका जा सकता था. ग्रामीणों ने बाईपास मोड़ पर स्थायी पुलिस तैनाती, स्पीड कंट्रोल और बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. फरार पिकअप चालक की पहचान और वाहन की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन