लखीसराय में मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

Lakhisarai Crime News

Lakhisarai Crime News: : लखीसराय में डुमरी गांव में कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा युवक

विज्ञापन

Lakhisarai Crime News: बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट: लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र स्थित डुमरी गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घायल की पहचान डुमरी गांव के वार्ड संख्या छह निवासी स्वर्गीय मथुरा सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में की गयी है.

घर के पास शुरू हुआ विवाद, फिर हुआ हमला

परिजनों के अनुसार गुड्डू कुमार शुक्रवार की सुबह घर के पास मौजूद थे. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया.

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में युवक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा.

गांव में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. घायल युवक की हालत गंभीर देख परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत रेफरल अस्पताल बड़हिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है.

हमले के मामले में डुमरी गांव निवासी कुक्कू सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार, अनमोल कुमार, प्रेम कुमार और कुक्कू सिंह पर आरोप लगाया गया है. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और लोग पूरे मामले को लेकर चर्चा करते नजर आये.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़हिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है.

परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन