Patna News : बिहार को मिले 21 फूड इंस्पेक्टर, ट्रेनिंग पूरी, 27 मई से जिलों में तैनाती होगी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2026 10:36 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्कम तस्वीर

21 फूड इंस्पेक्टर की 40 दिनों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है.अब जल्द जिले में इनकी तैनाती होगी. अब बिहार में कुल 29 फूड इंस्पेटकर हो जाएंगे. मिलाटवटी खाद्य सामग्रियों पर लगाम लगेगी.

विज्ञापन

Patna News : मिलावटी खाद्य सामग्रियों पर लगाम लगाने के लिए बिहार में 21 फूड इंस्पेक्टरों की बहाली कर ली गई है. जिनकी ज्वाइनिंग इस माह के अंत तक कर दी जायेगी. शिलांग से 14 दिन की विशेष ट्रेनिंग के बाद सभी इंस्पेक्टरों की ट्रेनिंग शहर के शास्त्रीनगर स्थित डीएनएस रीजनल इंस्टीट्यूट में दी जा रही ट्रेनिंग भी पूरी कर ली गई है. ट्रेनिंग को लेकर अलग-अलग दिन विशेष सत्र का आयोजन किया गया.

खाद्य सुरक्षा व संरक्षा को लेकर विभाग गंभीर

यह ट्रेनिंग नोडल फूड सेफ्टी व एओएसडी सुरेंद्र राय, उपसचिव कृष्णा ओराव और पटना के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कश्यप की देखरेख में पूरी की गई. वहीं फूड इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने कहा कि खाद्य सुरक्षा व संरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है. विभाग के दिशा-निर्देश पर 21 फूड इंस्पेक्टरों की खाद्य सुरक्षा विभाग के तहत प्रतिनियुक्ति पर बहाली कर ली गई है. शिलांग में 14 दिन का विशेष ट्रेनिंग के बाद 26 दिन की ट्रेनिंग बिहार में दी गई जो सफलता पूर्वक पूरी हो गई. कुल 40 दिन की ट्रेनिंग के बाद संबंधित फूड इंस्पेक्टर को 27 मई से अलग-अलग जिलों में तैनात किया जायेगा.

एफएसएसआइ से सर्टिफिकेट के बाद होगी जिलों में तैनाती

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान में नौ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैं, ऐसे में 21 और नये मिलने के बाद कुल संख्या 29 हो जायेगी. इसके बाद खाद्य सुरक्षा में और मजबूती आयेगी. मुकेश ने बताया कि शिलांग में 14 दिन और पटना में 26 दिन कुल 40 दिन की ट्रेनिंग दी गई है. बीते 20 मई को आठ दिन के लिए फिल्ड में ड्यूटी लगायी गयी थी.

मिल्क के आइटम व पैकेज आइटम की जांच कर बारिकियों को सीखें

पटना के बड़े फैक्ट्री, मिल्क के आइटम व पैकेज आइटम की जांच कर उनकी बारिकियों को सीखें. ट्रेनिंग के बाद एफएसएसआइ से सर्टिफिकेट एक से दो दिन में मिल जाएगा, इसके बाद इनको खाद्य सुरक्षा व संरक्षा से संबंधित छापेमारी व जांच के लिए फिल्ड में उतार दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर व पूर्व फूड कंट्रोलर जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा नये फूड इंस्पेक्टरों को फूड सेफ्टी कानून की ट्रेनिंग दी गई है.

इसे भी पढ़ें: 3 जिलों के SP के तबादले की जारी कर दी फर्जी अधिसूचना, साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कल होगा बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन