Patna News : आधार में गलती या अपडेट की चिंता खत्म, डाकघरों में 23 मई तक विशेष अभियान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 May 2026 8:55 AM
आधार का सांकेतिक तस्वीर
अगर आपके आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक संबंधी कोई भी त्रुटियां है तो अब आपकी चिंता खत्म होने वाली है. 23 मई तक डाकघरों में सुधार करवा सकते हैं.
अगर आपके आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक संबंधी कोई भी त्रुटियां है तो अब आपकी चिंता खत्म होने वाली है. 23 मई तक डाकघरों में सुधार करवा सकते हैं.
Patna News : ( सुबोध कुमार नंदन ) आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या बायोमेट्रिक संबंधी त्रुटियों से परेशान लोगों के लिए डाक विभाग ने विशेष आधार नामांकन एवं अद्यतन अभियान शुरू किया है. यह अभियान 23 मई तक चलाया जा रहा है, ताकि आम लोगों को आधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान में आसानी हो सके.पटना डिवीजन के वरीय डाक अधीक्षक मनीष कुमार के अनुसार जिन लोगों का आधार अब तक नहीं बना है या जिनके आधार में गलत जानकारी दर्ज है, वे इस अभियान का लाभ उठाकर आसानी से सुधार करा सकते हैं.
इन जहगों पर विशेष सुविधा
विशेष सुविधा पटलीपुत्र डाकघर, पटना सेक्रेटेरिएट डाकघर, राजेंद्र नगर डाकघर, बांकीपुर डाकघर समेत पटना जिले के कई प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध कराई गई है. अभियान के तहत बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क ₹125 निर्धारित किया गया है.हालांकि 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह सुविधा निःशुल्क रहेगी. वहीं डेमोग्राफिक अपडेट तथा दस्तावेज अपडेट के लिए ₹75 शुल्क देना होगा.
समस्याओं के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें
डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपना आधार नामांकन या अद्यतन समय पर करा लें. कुमार ने बताया कि आधार में सही जानकारी होने से सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होती है. किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए लोग 0612-2677260, 9308471323 और 7004965465 पर संपर्क कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का प्रण, इस काम से पहले नहीं लौटेंगे घर, आश्रम से चलाएंगे अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










