प्रशांत किशोर का प्रण, इस काम से पहले नहीं लौटेंगे घर, आश्रम से चलाएंगे अभियान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 May 2026 3:25 PM
प्रशांत किशोर की फाइल फोटो
Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में बदलाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब वे पटना के बिहटा स्थित आश्रम में रहकर बिहार नवनिर्माण अभियान चलाएंगे. इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक और सरकार की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए.
Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने ऐलान किया कि अब वे अपना घर छोड़कर पटना के बिहटा स्थित जन सुराज नव निर्माण आश्रम में रहेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में वास्तविक बदलाव होने तक वे वहीं रहकर जन सुराज के सभी कार्यक्रमों का संचालन करेंगे.
दरभंगा में की बड़ी घोषणा
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में बिहार नवनिर्माण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न इकाइयों के साथ संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की जरूरत है और इसके लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा.
बैठक के दौरान प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार बदल गई, लेकिन जनता की समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं.
पीके ने कहा कि चुनाव के समय जिस चेहरे को मुख्यमंत्री के तौर पर आगे किया गया था, वे खुद ही पीछे हट गए. इसके बावजूद बिहार में बेरोजगारी और पलायन की समस्या खत्म नहीं हुई.
रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा
प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के छह महीने बाद भी जमीन पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के युवाओं को रोजगार देने के बजाय दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
परिवारवाद पर भी उठाए सवाल
पीके ने कहा कि सत्ता में बैठे कुछ लोग अपने परिवार को राजनीति में आगे बढ़ाने में लगे हैं, जबकि बिहार के नौजवान नौकरी और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है, लेकिन उसे सिर्फ वादे और भाषण मिल रहे हैं.
प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता बिहार नहीं, बल्कि गुजरात बन गया है.
उन्होंने उद्योगपति गौतम अडाणी के प्रस्तावित आंख अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अस्पताल की बात कर रही है, लेकिन पीरपैंती बिजली परियोजना में कथित घोटाले पर जवाब नहीं दे रही.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
NEET पेपर लीक पर तंज
पीके ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में पेपर लीक अब आम बात हो गई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खबर तब बनती जब पेपर लीक नहीं होता. उनका कहना था कि जब व्यवस्था गलत लोगों के हाथ में होगी तो ऐसी घटनाएं कैसे रुकेंगी.
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सचिवालय के पास भिड़ीं दो तेज रफ्तार कारें, मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










