ePaper

Jharkhand Foundation Day: पलामू प्रमंडल के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक है सुगा बांध, देखें तस्वीरें

Updated at : 09 Nov 2022 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Foundation Day: पलामू प्रमंडल के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक है सुगा बांध, देखें तस्वीरें

Jharkhand Foundation Day: 15 नवंबर को झारखंड 22 साल का हो जाएगा. 22 साल में झारखंड में कई बदलाव हुये हैं. यहां कई पर्यटक स्थल है. आज आपको पलामू प्रमंडल के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक बेतला नेतरहाट मार्ग पर स्थित सुगा बांध के बारे में बताने जा रहे हैं. पर्यटन स्थलों में सुगा बांध का अपना महत्व है.

विज्ञापन
undefined

सुगा बांध झरना घने जंगल व पहाड़ियों के बीच बहती नदी की धारा जब पहाड़ी से होकर गिरती है, तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. शांत वातावरण में पक्षियों के कलरव के बीच नदी के पानी के उंचाई से गिरते पानी की आवाज दिल को छू लेती है.

undefined

सुगा बांध झरना का अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य आपको मौहित कर देगी. प्रकृति ने इसे दो हिस्सों में बांटा है. एक हिस्सा सामने की ओर जहां पानी कम गहरा है. अक्सर लोग इस हिस्से को पूरा सुगा बांध समझकर लौट जाते हैं. जबकि असली झरना छुपा हुआ है चट्टानों के पीछे. नदी पार करने के बाद आपको पलामू टाइगर रिजर्व की रानी सुगा बांध झरने का दीदार होगा.

undefined

150 फीट की उचाई से दो हिस्सों में बंटकर यह झरना नीचे गिरकर स्वीमिंग पुल के तरह बना दिया है. जहां उत्साहित पर्यटक नहाते भी है. जंगल की हरियाली, पत्थर की कठोरता और बलखाती लहरों की लचक आपको मत्रमुग्ध करने के लिए पर्याप्त है.

undefined

बहते नदी का पानी निर्मल होता है, पत्थरों की आकृति, उंची पहाड़ियां, चट्टानों की बीच से नदी की धार व उंचाई से गिरते पानी के दृश्य के साथ-साथ आसपास के पेड़-पौधों की हरियाली आने वालों के मन को बांध देता है. यहां घंटों समय गुजारकर लोग वापस जाते हैं.

undefined

फॉल के पास का नाजारा काफी मनमोहक है. नदी की धारा एक विशाल चट्टान से होकर गुजरती है. यहां बालू का नामोनिशान नहीं दिखता है. पानी का बहाव तेज रहता है, उंचे से गिरने के कारण दुधिया रंग का पानी फॉल से गिरता दिखता है. पानी के बहाव के कारण चट्टान के पत्थरों का कटाव अलग-अलग आकृति का बन गयी है, जो वहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं.

undefined

दिसंबर व जनवरी के महीने में यहां काफी भीड रहती है. पिकनिक स्पॉट के रूप में भी यह काफी प्रचलित है. यहां दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं और प्रकृति का आनंद लेते हुए पिकनिक मनाते हैं. बरसात के दिनों में इसकी आकृति कुछ और दिखायी देती है जबकि गरमी व जाडा में इसकी आकृति कुछ और.

undefined

सुगा बांध बेतला से 50 किलोमीटर की दूरी पर है. गारू-बारेसाढ़ पार करने के बाद कुछ ही दूरी पर सुगाबांध है जो मेनरोड से थोडा हटके है. वहां का पहुंच पथ थोड़ा संर्कीण है, लेकिन चारपहिया वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola