किताबों का ज्ञान उतारें जिंदगी में

Published at :17 Feb 2014 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
किताबों का ज्ञान उतारें जिंदगी में

अधिकतर अभिभावक एवं विद्यार्थी पढ़ाई का मतलब सिर्फ अच्छे नंबरों से परीक्षा पास होना समझते हैं. वे अजिर्त ज्ञान पर चिंतन-मनन नहीं करते हैं. इस कारण हमारे देश में नोबेल पुरस्कार पानेवाले गिने-चुने लोग ही हैं. लेकिन हाल ही में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रलय, भारत सरकार द्वारा इस ओर एक कदम बढ़ाया गया है. इसके […]

विज्ञापन

अधिकतर अभिभावक एवं विद्यार्थी पढ़ाई का मतलब सिर्फ अच्छे नंबरों से परीक्षा पास होना समझते हैं. वे अजिर्त ज्ञान पर चिंतन-मनन नहीं करते हैं. इस कारण हमारे देश में नोबेल पुरस्कार पानेवाले गिने-चुने लोग ही हैं. लेकिन हाल ही में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रलय, भारत सरकार द्वारा इस ओर एक कदम बढ़ाया गया है. इसके लिए हर प्रारंभिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा-8 के एक छात्र/छात्र को इंस्पायर्ड एवार्ड स्कीम के तहत जीवनोपयोगी/समाजोपयोगी मॉडल बनाने हेतु राशि दी जाती है.

इसके द्वारा सर्वश्रेष्ठ मॉडल को चुन कर उसे पुरस्कृत किया जाता है. इस स्कीम से बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ कुछ नया करने का जज्बा पैदा किया जा रहा है, जो सरकार का सराहनीय कदम है. पाठ्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा पास करना न हो, व्यावहारिक जीवन में इसे लागू भी किया जाये.

संजय चांद, हजारीबाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola