सत्ता का महंगाई से नाता पुराना

हाल ही में मीडिया ने देश की जनता के लिए अच्छी खबर दी है कि खुदरा मंहगाई दर कम हो गयी है. बस इतनी सी देर थी कि इसके लिए केंद्र की कांग्रेस सरकार अपनी पीठ थपथपाने लगी. चाहे जो हो, आपको यह बात तो माननी होगी कि कांग्रेस की बाजार पर कितनी पकड़ है […]
हाल ही में मीडिया ने देश की जनता के लिए अच्छी खबर दी है कि खुदरा मंहगाई दर कम हो गयी है. बस इतनी सी देर थी कि इसके लिए केंद्र की कांग्रेस सरकार अपनी पीठ थपथपाने लगी. चाहे जो हो, आपको यह बात तो माननी होगी कि कांग्रेस की बाजार पर कितनी पकड़ है कि चुनाव आते ही वह महंगाई नीचे ले आयी. लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस सरकार जनता को क्या इतना बेवकूफ समझती है कि उसे यह समझने में देर लगेगी कि इससे पहले महंगाई बढ़ाने में भी किसका योगदान था और जिस महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी उसका फायदा किस पार्टी को मिला? बेशक महंगाई बढ़ाने और चुनाव के समय उसे करने में सीधे तौर पर सरकार का ही फायदा है. यानी चित भी मेरी और पट भी मेरी. लेकिन जनता यह समझ चुकी है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही महंगाई क्यों बढ़ जाती है.
नवीन कुमार सिन्हा, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










