ePaper

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

Updated at : 17 Feb 2020 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

संथाल परगना, खासकर जामताड़ा, देवघर और धनबाद के कुछ इलाकों में विगत कुछ वर्षों से साइबर क्राइम लगातार पांव पसारता ही जा रहा है. इस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन जितना प्रयास कर रहा है, उतना ही नये-नये तकनीक से लोगों को शिकार बनाने का सिलसिला भी बढ़ रहा है. आम आदमी तो आम […]

विज्ञापन
संथाल परगना, खासकर जामताड़ा, देवघर और धनबाद के कुछ इलाकों में विगत कुछ वर्षों से साइबर क्राइम लगातार पांव पसारता ही जा रहा है. इस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन जितना प्रयास कर रहा है, उतना ही नये-नये तकनीक से लोगों को शिकार बनाने का सिलसिला भी बढ़ रहा है.
आम आदमी तो आम आदमी, सरकारी अफसरों को भी ये अपराधी अपने जाल में फंसा लेते हैं. हाल के दिनों में अखबारों में जो खबरें आ रही हैं, उनके मुताबिक अब ये लोग सोशल मीडिया की सहायता से लोगों को ठग रहे हैं, फेसबुक आइडी हैक करके उनके मित्रों से एक्सीडेंट या हॉस्पिटल में भर्ती होने का बहाना बना कर तुरंत पैसा ट्रांसफर करवा लेते हैं. जब तक उन्हें इस बात की भनक लगती है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है. इसलिए सतर्क रहें और अपने पैसे को सुरक्षित रखें. यदि आपका कोई मित्र ऐसे पैसे की मांग करे, तो पहले उससे बात करके सच्चाई की जांच कर लें.
– सुकुमार शेखर, देवघर, झारखंड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola