प्रकाशित हो छठवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम

Updated at : 31 Jan 2020 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रकाशित हो छठवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम

साल 2014 में छठवीं जेपीएससी का विज्ञापन निकाला गया था. आज पांच वर्ष बीत चुके हैं, पर 326 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पायी है. यह कैसी विडंबना है कि जेपीएससी के अनेक अध्यक्ष और सचिव पिछले पांच सालों में बदल गये और यहां तक कि झारखंड के मुख्यमंत्री और […]

विज्ञापन
साल 2014 में छठवीं जेपीएससी का विज्ञापन निकाला गया था. आज पांच वर्ष बीत चुके हैं, पर 326 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पायी है.
यह कैसी विडंबना है कि जेपीएससी के अनेक अध्यक्ष और सचिव पिछले पांच सालों में बदल गये और यहां तक कि झारखंड के मुख्यमंत्री और सरकार भी बदल गये, फिर भी छठवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम प्रकाशित नहीं हो पाया है. मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष जनवरी में आयोजित की गयी थी. पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ और बिहार में चार से पांच सिविल परिक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है.
अभ्यर्थी निराश और हताश हैं. छठवीं जेपीएससी के पूर्ण नहीं होने के कारण सातवीं जेपीएससी की रिक्तियां भी अटकी पड़ी हैं. मुख्यमंत्री महोदय और जेपीएससी अध्यक्ष से आग्रह है कि इस मामले पर शीघ्र ध्यान दिया जाये और छठवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम यथाशीघ्र ही प्रकाशित किया जाये.
रवि कुमार, चाईबासा, झारखंड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola