रोजगार सृजन पहले जरूरी

Updated at : 22 Nov 2019 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार सृजन पहले जरूरी

हाल में संसद ने एक नयी श्रम संहिता को स्वीकृति दी है. इसमें श्रम नीति के तमाम प्रावधानों को सुसंगत किया गया है और अन्य कई बदलाव भी किये गये है. मगर आज अगर किसी भी बेरोजगार से पूछिए कि उसे पहले रोजगार चाहिए या श्रम संरक्षण, तो उसका संभावित जवाब होगा कि पहले नौकरी […]

विज्ञापन
हाल में संसद ने एक नयी श्रम संहिता को स्वीकृति दी है. इसमें श्रम नीति के तमाम प्रावधानों को सुसंगत किया गया है और अन्य कई बदलाव भी किये गये है.
मगर आज अगर किसी भी बेरोजगार से पूछिए कि उसे पहले रोजगार चाहिए या श्रम संरक्षण, तो उसका संभावित जवाब होगा कि पहले नौकरी चाहिए. अब जब देश में रोजगार सृजन बहुत कम हो रहा है, बेरोजगारी ज्यादा है, तब श्रमिक संरक्षण के लिए बनाये जा रहे नये कानूनों का क्या महत्व रह जाता है? अगर रोजगार नहीं रहेगा, तो हम संरक्षण किसको देंगे?
तो समय की मांग यही है कि पहले सरकार को रोजगार के नये अवसर सृजित करने चाहिए, फिर कल्याणकारी मसलों को सुलझाना चाहिए. पहले श्रमिक का संरक्षण, फिर रोजगार की तलाश और फिर कल्याणकारी कदमों वाले समीकरण को बदलने की जरूरत है. साथ ही रोजगार सृजन के लिए हमें चीन, वियतनाम, कंबोडिया और अन्य एशियाई देशों से सीख लेने की जरूरत है.
अमर कुमार, झरिया, झारखंड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola