सचिन का मतदान प्रेरणादायी कैसे?

Published at :29 Apr 2014 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
सचिन का मतदान प्रेरणादायी कैसे?

पिछले दिनों सचिन तेंडुलकर ने अपने जन्मदिन पर मतदान किया. इस विषय पर पाठक मत में आनंद कानू जी ने इसे प्रेरणादायी बता दिया, जो मुङो हास्यपद लगा. कोई भी सेलिब्रिटी मतदान करने जाये और इत्तेफाकन उस दिन उसका जन्मदिन हो तो यह प्रेरणादायी कैसे हुआ? अपने लिए पैसा और रिकॉर्ड बनाने के सिवाय सचिन […]

विज्ञापन

पिछले दिनों सचिन तेंडुलकर ने अपने जन्मदिन पर मतदान किया. इस विषय पर पाठक मत में आनंद कानू जी ने इसे प्रेरणादायी बता दिया, जो मुङो हास्यपद लगा. कोई भी सेलिब्रिटी मतदान करने जाये और इत्तेफाकन उस दिन उसका जन्मदिन हो तो यह प्रेरणादायी कैसे हुआ? अपने लिए पैसा और रिकॉर्ड बनाने के सिवाय सचिन ने देश को क्या दिया है? कई मौकों पर उन्होंने टीम की जीत से ज्यादा अपने रिकॉर्ड को महत्व दिया.

अगर वे महान हैं तो भारत रत्न के बाद मिलनेवाली सुविधाओं का खर्च खुद वहन करें, ताकि सरकार का बोझ न बढ़े. यह कैसी विडंबना है कि जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उन भगत सिंह को आज तक शहीद का दर्जा नहीं मिला, वहीं दूसरी तरफ जिसने पैसों के लिए खेला, उसे भारत रत्न दिया जाता है, भगवान बना दिया जाता है.

आशीष विश्वकर्मा, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola