तो क्या बाबा ने खो दिया है आपा?

Published at :28 Apr 2014 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
तो क्या बाबा ने खो दिया है आपा?

बीते दिनों राहुल गांधी पर दिया गया बाबा रामदेव का बयान आजकल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. बाहरी रूप से भाजपा का समर्थन कर रहे योगगुरु को विरोधियों ने घेर लिया है और उनके ऊपर तीखे हमले लगातार जारी हैं. बाबा ने कहा था कि राहुल गांधी दलितों के घर हनीमून के […]

विज्ञापन

बीते दिनों राहुल गांधी पर दिया गया बाबा रामदेव का बयान आजकल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. बाहरी रूप से भाजपा का समर्थन कर रहे योगगुरु को विरोधियों ने घेर लिया है और उनके ऊपर तीखे हमले लगातार जारी हैं.

बाबा ने कहा था कि राहुल गांधी दलितों के घर हनीमून के लिए जाते हैं, जिसके बाद हर जगह उनके बयान पर बवाल मच गया था. इस आपत्तिजनक बयान के बाद देश के चार थानों में बाबा रामदेव के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हो गयी. लेकिन बाबा रामदेव ने समय रहते और इस मसले को बढ़ता देख सार्वजनिक तौर पर खेद जताया और माफी भी मांग ली.

गेरुए वस्त्र में खुद को संत कहने वाले योगगुरु काफी समय से कांग्रेस को कोसते आ रहे हैं. लगता है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना पाले वह अपना आपा खो बैठे हैं, वरना ऐसी बात वह नहीं कहते.

कोणार्क रतन, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola