Robert Vadra : ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से क्या किया सवाल? तीसरे दिन ED दफ्तर पहुंचे
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Apr 2025 11:29 AM
रॉबर्ट वाड्रा
Robert Vadra : जांच एजेंसी ईडी जल्द ही रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ तीनों मामलों में संबंधित विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालतों में आरोप-पत्र दाखिल करेगी. इस बीच जानें रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी को लेकर क्या कहा? वे तीसरे दिन पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे हैं.
Robert Vadra : कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे. उनके साथ प्रियंका गांधी भी दिखीं. इससे पहले गुरुग्राम भूमि मामले में ईडी के समन और उनसे पूछताछ पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का रिएक्शन सामने आया. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “…पूछताछ जारी है. ये वही पुराने सवाल हैं जिनका मैंने 2019 में जवाब दिया था. इनका कोई आधार नहीं है. कुछ भी गलत नहीं किया गया है. बीजेपी के सीएम (मनोहर लाल) खट्टर ने मुझे इस मामले में दो बार क्लीन चिट दी थी. तो, वे मुझे क्यों बुला रहे हैं? उसी दिन (नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ) आरोपपत्र दाखिल करना बीजेपी का राजनीतिक प्रचार और ईडी का दुरुपयोग है.”
#WATCH | Delhi: On ED summon to him and his questioning in Gurugram land case, businessman Robert Vadra says, "…Interrogation is ongoing. These are the same old questions which I had answered in 2019. These have no basis. Nothing wrong has been done. BJP CM (Manohar Lal)… pic.twitter.com/9To7EM8Glo
— ANI (@ANI) April 17, 2025
ईडी जल्द ही मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में आरोप-पत्र दाखिल कर सकती है
ईडी कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ धनशोधन के तीन अलग-अलग मामलों में जल्द ही आरोप-पत्र दाखिल कर सकता है. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है. ईडी ने बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा से 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ की. यह मामला हरियाणा के शिकोहपुर (गुरुग्राम) में एक भूखंड के लिए किए गए सौदे में कथित पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी से जुड़ा है. ईडी ने पिछले दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के दो अन्य मामलों में भी उनसे पूछताछ की थी.
मुझे निशाना बनाया गया : रॉबर्ट वाड्रा
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया कि उन्हें गांधी परिवार का हिस्सा होने के कारण जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. यदि वह बीजेपी में रहते तो शायद कुछ और ही देखने को मिलता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










