जनरल बिपिन रावत के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात दार्जीलिंग के सतपाल राई के निधन पर सीएम ममता ने जताया शोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2021 11:43 PM
ताकदह के रहने वाले राई के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. बेटा भी सेना में कार्यरत है.
दार्जीलिंग/कोलकाता: दार्जीलिंग जिले के ताकदह में गुरुवार को उस समय मातम छा गया, जब स्थानीय लोगों को हवलदार सतपाल राई (Havildar Satpal Rai) की तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे (Coonoor Helicopter Crash) में मृत्यु की खबर मिली. सतपाल राई हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गये 13 व्यक्तियों में शामिल हैं. सतपाल राई के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वर्गीय राई की मां को पत्र लिखा.
एक आधिकारिक बयान में ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) के हवाले से कहा गया है, ‘मैं तमिलनाडु (Tamilnadu) के कुन्नूर (Coonoor) में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारण 40 साल की उम्र में दिवंगत हवलदार सतपाल राई के दुर्भाग्यपूर्ण और अचानक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.’ उन्होंने कहा कि सतपाल राई सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) के निजी सुरक्षाकर्मी थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए सतपाल राई के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.
उन्होंने कहा, ‘पहाड़ियों के इस वीर सपूत का निधन एक अपूरणीय क्षति है. हम बंगाल के वीर सपूत सतपाल राई के बलिदान को हमेशा याद रखेंगे.’ ममता बनर्जी ने दुर्घटना में मारे गये अन्य सभी सैन्य अधिकारियों के परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की.
ताकदह के रहने वाले राई के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. बेटा भी सेना में कार्यरत है. बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत सहित, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों की मौत हो गयी. स्वर्गीय राई परिवार के एक पड़ोसी ने बताया कि उनका (राई का) पार्थिव शरीर शुक्रवार को ताकदह पहुंचने की संभावना है.
Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका और 11 सैन्य अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










