अगले 24 घंटे का मौसम हाल, कहां बरसेंगे बादल?

Updated at : 22 Mar 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Update

बारिश और बर्फबारी की संभावना, फोटो- पीटीआई

Weather Update: भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कई राज्यों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. पहाड़ी राज्यों से मैदानी इलाकों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

विज्ञापन

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

24 से 27 मार्च के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कुछ और इलाकों में बारिश हो सकता है.

असम मेघालय समेत उत्तर-पूर्वी भारत का मौसम

आईएमडी के मुताबिक 22 मार्च को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. यहां भी हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर/घंटा रहने की संभावना है. हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक उत्तर-पूर्वी भारत में ऐसा ही मौसम रह सकता है.

24 और 27 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 27 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकता है.

बंगाल-बिहार में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 26 और 27 मार्च को बिहार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

वहीं, 22 से 25 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज चमक के साथ तेज हवा

24 मार्च को विदर्भ में गरज, बिजली और 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 24 और 25 मार्च को छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

23 और 24 मार्च को तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गरज, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ कहीं-कहीं से लेकर हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

महाराष्ट में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 मार्च को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Also Read: 29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola