तेल-गैस संकट के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट जंग ने बढ़ाई चिंता

हाई लेवल मीटिंग करते पीएम मोदी, फोटो एक्स
PM Modi High Level Meeting: ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है. तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो भारत में गैस को लेकर गंभीर स्थिति बनती जा रही है.
PM Modi High Level Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग की. प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की.
मिडिल ईस्ट जंग के कारण यूरिया उत्पादन पर संकट
मिडिल ईस्ट संकट का असर देश के यूरिया प्लांट पर पड़ने लगा है. LNG आपूर्ति बाधित होने की वजह से प्लांट अपनी आधी क्षमता के साथ चल रहे हैं.
भारत के पास कुल 61.14 लाख टन यूरिया का भंडार
गैस आपूर्ति सामान्य स्तर से घटाकर 60-65 प्रतिशत तक कर कर दी गई है. कुछ इकाइयों के लिए आपूर्ति 50 प्रतिशत से नीचे आ गई है. इस वजह से यूरिया का उत्पादन लगभग 50 प्रतिशत कम हो गया है. 19 मार्च तक भारत के पास कुल 61.14 लाख टन यूरिया का भंडार था, जो एक साल पहले इसी अवधि के 55.22 लाख टन से ज्यादा है.
गैस की किल्लत से आम जनता प्रभावित
ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग की वजह से देश में गैस की किल्लत हो गई है. आम लोग एलपीजी सिलेंडर के साथ सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. एजेंसियों और गैस गोदाम के बाहर लोगों की भीड़ लगी है. हालांकि सरकार का साफ कहना है कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है. सरकार ने शहरों में गैस बुकिंग की अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. जबकि गांव में 45 दिन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




