फारस की खाड़ी में कतर का मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 7 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर क्रैश, फोटो एक्स

Helicopter Crash: फारस की खाड़ी में कतर का एक हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया. जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Helicopter Crash: तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया प्रशिक्षण मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर हादसा हुआ. जिसमें कतर सशस्त्र बलों के चार जवान, तुर्की सशस्त्र बलों का एक जवान और असेलसन के दो टेकनीशियन शामिल थे.

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर का मलबा और शहीद जवानों के शव बरामद

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया- हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू की गई. सर्च ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर का मलबा और मृतकों के शव बरामद किए गए.

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हेलीकॉप्टर हादसा

रक्षा मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि कहा गया कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी, तब हादसे की सटीक जानकारी मिल पाएगी.

मृतकों की हुई पहचान

कतर के रक्षा मंत्रालय ने मृतकों की पहचान कतर सशस्त्र बलों के कैप्टन (पायलट) मुबारक सलेम दवाय अल-मर्री, कैप्टन (पायलट) सईद नासिर समेख, सार्जेंट फहद हादी घनेम अल-खयारिन, कॉर्पोरल मोहम्मद माहेर मोहम्मद और कतर -तुर्की संयुक्त बलों के मेजर सिनान तास्तेकिन के रूप में की है. अन्य दो लोगों की पहचान सुलेमान सेमरा कहरामन और इस्माइल अनस कैन के रूप में हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola