रामनवमी से पहले मूर्ति तोड़े जाने पर बंगाल चुनाव 2026 से पहले बवाल, शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम में प्रदर्शन

नंदीग्राम के रेयापाड़ा में प्रदर्शन करते शुभेंदु अधिकारी.
Nandigram Idol Desecration: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में रामनवमी से पहले निर्माणाधीन मूर्ति तोड़े जाने पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने जोरदार प्रदर्शन किया. शुभेंदु ने इसके पीछे जेहादी साजिश का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी सरकार को घेरा है. जानें नंदीग्राम में क्या हैं मौजूदा हालात.
Nandigram Idol Desecration: रामनवमी से पहले मूर्ति तोड़े जाने की घटना से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गुस्सा फूट पड़ा है. बंगाल विधानसभा में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. घटना पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में हुई है. शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
नंदीग्राम में प्रतिमा तोड़े जाने से गुस्से में शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी को जैसे ही निर्माणाधीन प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर मिली, उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अपने गुस्से का इजहार किया. बाद में उन्होंने नंदीग्राम जाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस से मांग की कि जिस किसी ने भगवान की मूर्ति को तोड़ा है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये.

रेयापाड़ा में रोड ब्लॉक-प्रदर्शन, पुलिस को अल्टीमेटम
नंदीग्राम के रेयापाड़ा में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और इलाके के आम लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इससे पहले लीडर ऑफ ऑपोजीशन ने ट्वीट कर कहा था कि जैसे-जैसे बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीख करीब आ रही है, ऐसी घटनाएं तनाव बढ़ रही हैं. अगर ऐसे लोगों की पहचान करके जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो स्थिति बेकाबू हो सकती है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर साधा निशाना
भाजपा नेता, तो इस बार नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, ने ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जेहादियों का हाथ है. उन्होंने इस घटना को सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस की ‘तुष्टिकरण की नीति’ से जोड़ा.
हिंदू भावनाओं को आहत करने का लगाया आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्व हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं. शुभेंदु के इस कड़े रुख ने नंदीग्राम के सियासी पारा को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है, जहां 2021 में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर देखी गयी थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है.
इसे भी पढ़ें
रामनवमी जुलूस के वापस लौटते वक्त श्रद्धालुओं पर हुए हमले, वाहनों पर फेंके गये पत्थर
बंगाल : राम नवमी पर शोभायात्रा की रूट को लेकर पुलिस को आपत्ति, आयोजक जायेंगे अदालत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










