कल जहानाबाद को सीएम नीतीश देंगे 252 करोड़ की 161 योजनाओं की सौगात, तैयारी पूरी

Updated at : 22 Mar 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish File Pic

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 मार्च को जहानाबाद पहुंचेंगे. यहां वे 252 करोड़ रुपये की 161 विकास योजनाओं की सौगात देंगे. इसमें नई योजनाओं की शुरुआत और पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा अब जहानाबाद पहुंचने वाली है. 23 मार्च को होने वाले इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को करीब 252 करोड़ रुपये की 161 योजनाओं की सौगात देंगे.

एक साथ कई योजनाएं शुरू होंगी

इस कार्यक्रम में सबसे खास बात यह है कि 73 नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. इसकी लागत लगभग 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है. करीब 100 करोड़ रुपये से तैयार 88 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा. यानी एक साथ नई योजनाएं भी शुरू होंगी और पुरानी पूरी योजनाओं को जनता को सौंपा जाएगा.

कार्यक्रम के बारे में जानिए

सीएम नीतीश का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. वे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से सीधे सदर प्रखंड के पुराने कार्यालय परिसर में चल रहे जीविका दीदी के वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे गांधी मैदान जाएंगे, जहां अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं. यहां वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई

गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन किया गया है, जहां मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे. इसको लेकर वहां भव्य पंडाल बनाया गया है और पूरे मैदान को सजाया गया है. सुरक्षा के लिहाज से भी खास इंतजाम किए गए हैं. सीएम सिक्योरिटी की टीम ने सभी जगहों का निरीक्षण कर लिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं. डीएम अलंकृता पांडे ने भी खुद मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए. लोकल लोगों में इस दौरे को लेकर काफी उत्साह है. इस यात्रा से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के करीबी रहे केसी त्यागी रालोद में शामिल हुए, निभाएंगे नई भूमिका

29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पटना के बाद अब गया की बारी, फल्गु नदी के किनारे बनेगा 16 किमी लंबा मरीन ड्राइव, मंत्री ने किया ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन