Weather Forecast : उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Nov 2023 5:30 AM

विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में जहां अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में जहां अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है, वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.

undefined

तमिलनाडु में भी बारिश हो रही है. गुरुवार को चेन्नई शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है. वहीं, कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर है.

undefined

इस कारण पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई. दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

undefined

वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

undefined

लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है. वहीं लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. 24 घंटों के बाद उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है.

undefined

इसके अलावा पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, सिक्किम और असम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

undefined

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी मानसून के सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु में गुरुवार को भारी बारिश हुई और दक्षिणी जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर देखा गया. भारी बारिश और जलभराव की वजह से मदुरै, तेनि, दिंडुक्कल, तिरुनेलवेली, तेनकाशी, तिरुप्पूर और कोयंबत्तूर जिलों के अलावा, नीलगिरी जिले के चार तालुकों सहित कई जिलों में प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी.

undefined

नीलगिरि जिले के कोटागिरि में सबसे अधिक 228 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. नीलगिरि माउंटेन रेलवे लाइन पर लगातार बारिश के कारण लगभग पांच स्थानों पर भूस्खलन हुआ. जिसके कारण माउंटेन ट्रेन सेवा रद्द कर दी गई. कोटागिरी में भी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो गया.

undefined

आरएमसी के अनुसार, तेनकाशी, तेनि, दिंडुक्कल, मदुरै, विरुढुनगर, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, शिवगंगा, रामनाथपुरम, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवण्णायलै और तिरुवल्लूर जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश हुई.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola