Weather Forecast: मौसम ने बढ़ायी दिक्कत, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, त्योहारों में बढ़ सकती है मुश्किलें
Thiruvananthapuram: A woman at her waterlogged residence following heavy rain, in Thiruvananthapuram, Sunday, Oct. 15, 2023. (PTI Photo)(PTI10_15_2023_000043B)
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में बारिश की संभावना बन रही है. आईएमडी ने कहा है कि देश के कई इलाकों में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. जान लीजिए त्योहारों में कहां होगी बारिश.

Wearher Forecast Updates: त्योहारों का मौसम आ गया है. दुर्गा पूजा शुरु हो गई है. देखते ही देखते दिवाली और छठ पर्व शुरू हो जाएगा, लेकिन मौसम का मिजाज ऐसा बदल रहा है कि कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं भीषण बारिश. केदारनाथ समेत उसके आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश और बर्फबारी से इलाके में ठंड बढ़ गई है. केदारनाथ में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब है जिससे सर्दी बढ़ गई है. रविवार को केदारपुरी में बारिश हुई, ओलावृष्टि और फिर हल्की बर्फ गिरने से मौसम और सर्द हो गया है.

Wearher Forecast Updates: वहीं, निचले इलाकों में हल्की धूप खिली रही, जबकि कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई. तेज हवाओं के चलने से कुछ इलाकों में सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गये. देहरादून समेत कई और जगहों पर बादल छाए रहे. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

Wearher Forecast Updates: इधर, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि वहां के कुछ इलाकों में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

Wearher Forecast Updates: केरल के कई हिस्सों में रविवार को भी भारी बारिश हुई, जिससे तिरुवनंतपुरम सहित राज्य के कई हिस्सों में जलभराव स्थिति देखने को मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने भारी बारिश की संभावना के चलते रविवार के लिए तिरुवनंतपुरम सहित चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Wearher Forecast Updates: इससे पहले शनिवार रात से राजधानी तिरुवनंतपुरम में 100 मिमी से अधिक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में लगभग दोगुनी बारिश हुई है.जिसके कारण जलजमाव और बाढ़ की नौबत आ गई है.

Wearher Forecast Updates: आईएमडी ने आने वाले दिनों में राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है. इसने सोमवार को राज्य के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी की है.

Wearher Forecast Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सोमवार को बारिश हो सकती है. आईएमडी ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते है.

Wearher Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जिसका मतलब है कि समुद्र का स्तर ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है. इसके कारण 17 अक्टूबर तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है जो तीव्र हो सकता है और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है.

Wearher Forecast Updates: इसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक के दक्षिणी तट और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी संभव है.

Wearher Forecast Updates: इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और दक्षिणी तेलंगाना में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










