Weather Forecast: चक्रवात तेज और हामून के कारण सर्दी से पहले भारी बारिश! दिल्ली NCR में छाया धुंध

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

**EDS: SATELLITE IMAGE VIA IMD** New Delhi: Satellite image taken between 04:00 pm and 04:26 pm IST shows the location of Cyclone Tej in the Arabian Sea, Cyclone Hamoon in the Bay of Bengal, on Tuesday, Oct. 24, 2023. (PTI Photo)(PTI10_24_2023_000209B)

Weather Forecast: भीषण चक्रवाती तूफान हामून उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है. इस बीच हवा की गति 75 से 85 और 95 के बीच चक्रवाती तूफान के रूप में है. वहीं तूफान हामून अब कमजोर होकर गहरे अवसाद में तब्दील हो गया है.

विज्ञापन
undefined

भीषण चक्रवाती तूफान हामून उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है. इस बीच हवा की गति 75 से 85 और 95 के बीच चक्रवाती तूफान के रूप में है. वहीं तूफान हामून अब कमजोर होकर गहरे अवसाद में तब्दील हो गया है. आज 25 अक्टूबर की शाम तक यह डिप्रेशन में और कमजोर हो सकता है.स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण आंध्र प्रदेश तट से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर है.

undefined
undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान केरल में कहीं हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है.

undefined

मौसमी गतिविधियों में बदलाव के कारण केरल और तमिलनाडु में आज गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और विभिन्न हिस्सों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज (25 अक्टूबर) को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा था कि तूफान हामून 25 अक्टूबर की शाम तक खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार कर जाएगा. इस दौरान यहां लैंडफॉल हो सकता है. चक्रवाती तूफान की गति 65 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी.

undefined

चक्रवाती तूफान हामून के कारण केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश देखने को मिली थी. इसके अलावा मौसमी गतिविधियों के कारण बीते 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश हुई.

undefined

चक्रवात हामून को लेकर अलीपुर मौसम विभाग ने कहा है  कि चक्रवात हामून के चलते 30 से 50 किमी की गति से हवा चल सकती है. खराब हालात के कारण मछुआरों के समुद्र में जाने से रोक दिया गया है.

undefined

वहीं, यूपी के कई शहर धुंध से परेशान हैं. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल धुंध से राहत नहीं मिलने वाली. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम इस माह के अंत यानी 31 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद यूपी में ठंड आनी शुरू हो जाएगी. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन