Weather Forecast: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में होगी बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Nov 2023 8:13 AM
New Delhi: Vehicles move on a road amid rain, in New Delhi, Saturday, Sept. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI09_23_2023_000203A)
Weather Forecast Today : स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय पर है. दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नजर आ रहा है. इसके प्रभाव से 26 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. जानें आज के मौसम का हाल

दिल्ली में तापमान में गिरावट तथा रात के समय हवा की गति मंद रहने से प्रदूषकों के एकत्रित होने के कारण वायु गुणवत्ता फिर से ‘‘गंभीर’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर आने की संभावना है जिसकी वजह से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, रविवार को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 26 नवंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
#WATCH | Maharashtra | Parts of Navi Mumbai received rainfall this morning. Visuals from Ghansoli area. pic.twitter.com/D5gp7cttzD
— ANI (@ANI) November 26, 2023

स्काइमेट वेदर के अनुसार, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आज से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी. शुरुआत में, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा और कोंकण और गोवा में बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 26 नवंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. रविवार से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश शुरू हो जाएगी और 27 नवंबर तक जारी रहेगी.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 27 और 28 नवंबर को पूरे विदर्भ और मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है. इंदौर, भोपाल, मध्य प्रदेश, रतलाम, उज्जैन, धार, खंडवा, खरगोन, जलगांव, नासिक, मालेगांव, अहमदनगर, औरंगाबाद, शिरडी में भारी बारिश हो सकती है.
Also Read: Weather Today : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
स्काइमेट वेदर के अनुसार, मुंबई और आसपास के इलाकों में भी कुछ बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण से लोगों को राहत मिल सकती है.

ठंड से मामूली राहत मिलने के एक दिन बाद कश्मीर के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने जो जानकारी दी उसके अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकेरनाग को छोड़कर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित व दूर-दराज के इलाकों में 29 से 30 नवंबर तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 26 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसका आंशिक असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है. इस वजह से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार हैं. आसमान के साफ होने के बाद 29 नवंबर तक पूरे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 28 नवंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. राज्य के न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का, इसके बाद अगले 2 दिन किसी तरह के बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










