Weather News: पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, गुजरात में बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत
New Delhi: Vehicles move on a road amid rain, in New Delhi, Saturday, Sept. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI09_23_2023_000203A)
Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय पर है. दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नजर आ रहा है. इसके प्रभाव से 26 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके प्रभाव का असर 27 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दिख सकता है. जानें आज के मौसम का हाल
पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.
गुजरात में बेमौसम बारिश
गुजरात में रविवार को तूफान और बेमौसम बारिश होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद में आईएमडी के मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, डांग और तापी जिलों के साथ-साथ सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर, बोटाद और अमरेली जिलों में दिन के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.
गुजरात में बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत
गुजरात में बेमौसम बारिश ने तांडव मचाया है. एक अधिकारी ने बताया कि बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हुई है.
पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटे में जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है. उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना विभाग ने व्यक्त की है. 27 नवंबर को भी कोटा, भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं, 28 नवंबर से मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है. राज्य में कहीं-कहीं कोहरा छाने के भी आसार हैं.
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार सोमवार को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण गोवा, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
मध्य प्रदेश में ‘ऑरेंज’ अलर्ट
मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को सर्दियों के मौसम की पहली बारिश हुई और मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं का पुर्वानुमान करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए