Weather Foreast Updates: फिर बिगड़ेगा मौसम, त्योहारों में होगी बरसात! मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

Kolkata: Commuters cover themselves with a plastic sheet amid rainfall, in Kolkata, Saturday, Sept. 30, 2023. (PTI Photo)(PTI09_30_2023_000328B)

त्योहारों के मौसम में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग का अमुमान है कि देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक मौसम का पहला तीव्र पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में आने वाले 17 अक्टूबर तक असर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी शनिवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए वहां के कुछ इलाकों में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी दी है.

undefined

आईएमडी के मुताबिक यह मौसम का पहला तीव्र पश्चिमी विक्षोभ है और उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में आगामी 17 अक्टूबर तक इसका असर देखने को मिलेगा.

undefined

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली मौसम प्रणालियां हैं, जो उत्तर-पश्चिम भारत में बेमौसम बारिश का कारण बनती हैं.

undefined

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में भी सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, उक्त अवधि में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है.

undefined

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और पड़ोसी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है, जिसके 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने के साथ ही और तीव्र होने की आशंका है.

undefined

विभाग के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली को अरब सागर से नमी मिलने की संभावना है, जिससे इसी अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की तीव्रता और दायरे में वृद्धि होगी.

undefined

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में निचले क्षोभमंडल स्तर पर हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रबल होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में 17 अक्टूबर से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है.

undefined

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले 24 घंटे में राजस्थान के कई इलाकों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है.

undefined

जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 अक्टूबर को जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू एवं आसपास के क्षेत्रों तथा पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

undefined

केंद्र का कहना है कि 16 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर एवं कोटा संभागों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. उसने कहा कि इसी तरह जोधपुर, बीकानेर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन