Weather Updates: चक्रवाती तूफान का कहां दिखेगा असर ? इन राज्यों में होगी बारिश
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Dec 2023 7:52 AM
New Delhi: Vehicles move on a road amid rain, in New Delhi, Saturday, Sept. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI09_23_2023_000203A)
Weather Updates: स्काइमेट वेदर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर पर एक स्पष्ट निम्न दबाव में बदल सकता है. इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण से हाल बेहाल है. आज सुबह भी ‘गंभीर’ श्रेणी में AQI रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे. इसके बाद दो दिसंबर को आसमान साफ रहेगा. लेकिन तीन और चार दिसंबर को फिर से आंशिक बादल छा सकते हैं. पांच दिसंबर को फिर से आसमान साफ रह सकता है जिसके बाद ठंड बढ़ेगी.
#WATCH | The Air Quality Index (AQI) in the 'Severe' category in Delhi as per the Central Pollution Control Board (CPCB)
— ANI (@ANI) December 1, 2023
(Visuals from AIIMS, shot at 7:15 am) pic.twitter.com/uFHnrda0U0

स्काइमेट वेदर के अनुसार, शुक्रवार को तटीय तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछार की संभावना है. आंतरिक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में चार दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु में उत्तरी तटीय क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं.

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में दिख रहा निम्न दबाव क्षेत्र का एक दिसंबर तक कम दबाव के रूप में और केंद्रित होने की संभावना है जो धीरे-धीरे यह तीन दिसंबर तक एक चक्रवाती तूफान के रूप में बदल जाएगा. चक्रवाती तूफान के चार दिसंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंचने के आसार है.

हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों और अन्य ऊंची पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी हुई है. स्थानीय मौसम कार्यालय की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, एक दिसंबर को मध्य और निचली पहाड़ियों में कहीं-कहीं बारिश और ऊंची पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी और उसके बाद शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है.

बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखा जा रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई. अभी मौसम शुष्क रहेगा. मौसम केंद्र ने बताया है कि चार दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति रहेगी.
Also Read: Weather Today: इन राज्यों में आज बारिश के आसार, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है. बारिश और धूप ना निकलने की वजह से गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा दिन में ज्यादा ठंड रहा. शुक्रवार और शनिवार को भी उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार हैं. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान और बिहार, छत्तीसगढ़ और आंतरिक आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










