Weather Forecast: चक्रवाती तूफान का खतरा! इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Dec 2023 8:10 AM
Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया. यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रख सकता है. 3 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान आ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को आसमान साफ रहेगा. आज राजधानी का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है. 3 से 7 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान इस दौरान 10 से 11 डिग्री के आसपास बना रह सकता है. 5 से 6 दिसंबर तक कोहरा हल्का रहेगा. अगले छह से सात दिन मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं नजर आ रहे हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, गहरा दबाव उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 4 दिसंबर की शाम के आसपास चक्रवाती तूफान के रूप में चेन्नई और मछलीपट्टिनम के बीच आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तट को पार कर सकता है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है. पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बर्फबारी हो रही है. मुगल रोड पीर पंजाल रेंज में भारी बर्फबारी हुई जिसके कारण यातायात बाधित है.

मौसम विज्ञान केंद्र चेन्नई के अनुसार, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्नियाकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. तमिलनाडु के विल्लुपुरम, रानीपेट, कुड्डालोर, तंजावुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुवरूर, रामनाथपुरम, तिरुपुर, डिंडीगुल, पुदुकोट्टई, विरुधुनगर नीलगिरी और थेनी जिलों और पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

देश के अधिकांश हिस्सों में दिसंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि आगामी सर्दियों के मौसम (दिसंबर से फरवरी 2024) के दौरान देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के हिस्सों में शीत लहरें चलने और तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.
Also Read: Weather Today: दिसंबर में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, आईएमडी ने दी जानकारी
यूपी की राजधानी लखनऊ में फिलहाल शीतलहर जैसी स्थिति नजर नहीं आ रही है. आगे भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक, प्रदेश में 2 दिसंबर तक बारिश की स्थिति है. 2 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है और पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ये बदलाव देखने को मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










