Weather Forecast: यूपी सहित देश के कई राज्यों में बारिश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, देखें मौसम का हाल
Weather Forecast 3 Days
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश हो रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही है. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के एक गांव में रविवार तड़के हिमस्खलन हुआ जिससे चेनाब का प्रवाह बाधित हो गया. आइये देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहा और आने वाले दिनों में मौसम को लेकर क्या अनुमान लगाया गया है, जानें.
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवाद को दोपहर से भारी बारिश हो रही है. इधर आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में 4 लोगों की मौत हो गई है. लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर में बिजली गिरने से एक-एक मौत हुई है. फर्रुखाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, शाहजहांपुर, ललितपुर और सहारनपुर आदि जिलों में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच ओलावृष्टि हुई. राहत की बात है कि मौसम विभाग के अनुसार 5 मार्च से मौसम शुष्क और साफ करने का अनुमान है.

Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम, कहीं-कहीं जमकर हुई बारिश
झारखंड में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. 7 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में आशिंक बादल छाये रहने की संभावना है. जबकि मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. 8 मार्च के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है.
Weather Forecast: राजस्थान के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई
राजस्थान के कुछ भागों में पिछले 24 घंटे के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान पूर्वी राजस्थान के सिरोही के रेवदर में सर्वाधिक 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. आगामी चार-पांच दिन राज्य में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.

Weather Forecast: दिल्ली में हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
दिल्ली में रविवार सुबह हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Weather Forecast: भारी बारिश से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित, फंसे हुए यात्रियों को बचाया गया
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने मौसम संबंधी परिस्थितियों में सुधार होने के बाद रविवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए. अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा और पुलिस ने रामबन जिले में 200 से अधिक पर्यटकों सहित बड़ी संख्या में फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुध हो गया.

Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के एक गांव में रविवार तड़के हिमस्खलन हुआ जिससे चेनाब का प्रवाह बाधित हो गया. इस बीच, पिछले दो दिन में हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण छह से ज्यादा बार हिमस्खलन और भूस्खलन हुए हैं, जिससे पांच राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 650 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं. लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक चौधरी ने कहा कि जोबरंग, रापी, जसरत, तरंद और थरोट के आसपास के गांवों के निवासियों को सतर्क रहने और आपात स्थिति में निकटतम पुलिस चौकी को सूचित करने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










