ePaper

Weather Forecast: 9 राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, चलेगी तूफानी हवा, IMD का अलर्ट

Updated at : 18 Mar 2025 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Warning

Rain Warning

Weather Forecast: 9 राज्यों में अगले 24 घंटों के भीतर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. उत्तर पूर्व भारत के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 9 राज्यों में अगले 24 घंटों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते दिनों दिल्ली में बारिश हुई थी. यूपी के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई. अभी भी कई इलाकों में बादलों का डेरा है. उत्तर पूर्व के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

बीते 24 घंटों में कई इलाकों में दर्ज की गई बारिश

देश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है.स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है. केरल, दक्षिण तमिलनाडु और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. लक्षद्वीप, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश दर्ज की गई.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

देश भर में कैसी रहेगी मौसमी प्रणाली

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. हरियाणा के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ तक एक ट्रफ एक्टिव है. रिपोर्ट के मुताबिक 19 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इन सब मौसमी गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में कई इलाकों के मौसम में बदलाव हो सकता है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. अरुणाचल प्रदेश में अगले 6 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola