Putin India Visit: 'भारत-रूस के बीच फ्री-ट्रेड पर हुई चर्चा', बोले पीएम मोदी- 100 बिलियन डॉलर व्यापार का टारगेट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Dec 2025 8:16 PM

विज्ञापन

Putin India Visit

Putin India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और रूस के बीच 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य 2030 से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने रूसी कंपनियों को न्योता देते हुए कहा कि आइए और भारत में बनाइए. भारत के साथ साझेदारी कीजिए.

विज्ञापन

Putin India Visit: अमेरिका की ओर से टैरिफ में भारी इजाफा के बाद भारत और रूस ने शुक्रवार को आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देशों ने एक पंचवर्षीय योजना पर भी सहमति बनायी है. दोनों देशों के बीच बिजनेस फोरम में फ्री ट्रेड पर चर्चा हुई. भारत-रूस बिजनेस फोरम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- राष्ट्रपति पुतिन और मैंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार के लिए 100 बिलियन डॉलर के व्यापार को पार करने का टारगेट रखा है. पीएम मोदी ने कहा कि हालांकि उन्हें नहीं लगता कि हमें 2030 तक इंतजार करना होगा. हम उस गोल को तय समय से पहले पूरा करने के इरादे के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

दोनों देशों के लिए फायदेमंद है साझेदारी- पीएम मोदी

भारत-रूस बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है. हमारी युवा प्रतिभाओं में वैश्विक आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता है. रूस की जनसांख्यिकीय और आर्थिक प्राथमिकताओं को देखते हुए भारत रूस समझौता दोनों देशों के लिए बेहद फायदेमंद है. जब हम भारतीय प्रतिभाओं को रूसी भाषा और सॉफ्ट स्किल्स में प्रशिक्षित करेंगे, तो हम मिलकर रूस के लिए तैयार एक वर्कफोर्स विकसित कर सकते हैं जो दोनों देशों की समृद्धि को नई रफ्तार देगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमने दोनों देशों के नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा पर कई अहम फैसले लिए हैं. इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, टूर ऑपरेटरों के लिए नए व्यावसायिक अवसर पैदा होंगे और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

आत्मनिर्भर बनता जा रहा है भारत- पुतिन

भारत मंडपम में बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वो इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु नीति पर चल रहा है. साथ ही बहुत अच्छे रिजल्ट भी पा रहा है. पुतिन ने कहा कि आज भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. पीएम मोदी की अच्छी आर्थिक नीति और मेक इन इंडिया प्रोग्राम जैसे बड़े ऐतिहासिक पहल की वजह से इंडिया टेक्नोलॉजी के मामले में संप्रभु बन रहा है. भारत के IT और फार्मा सेक्टर दुनिया में प्रमुख स्थान पर हैं. रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार स्थाई गति से बढ़ रहा है.

Also Read: Putin India Visit: रूसी नागरिकों को मिलेगा 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा, जानें पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन की बैठक की 5 बड़ी बातें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola