जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, सामने आया वीडियो

Updated:
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला, गोल घेरे में हमले की तस्वीर

Farooq Abdullah : नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हमला किया गया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि हमलावर बस कुछ कदम पीछे था. नीचे देखें वीडियो में क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Farooq Abdullah : जम्मू में बुधवार रात (11 मार्च) एक शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला (जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम) पर अचानक एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया. इस हमले में वे बाल-बाल बच गए. हमलावर ने उन्हें पॉइंट-ब्लैंक रेंज (नजदीक से गोली चलाना) से गोली मारने की कोशिश की. हमलावर बस कुछ कदम पीछे था. उसने गोली चलाई, लेकिन नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NDG) के कमांडो ने उसे धक्का दे दिया.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीडियो एक्स पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि मेरे पिता इस हमले में बाल-बाल बच गए. फिलहाल पूरी जानकारी साफ नहीं है, लेकिन इतना पता चला है कि एक शख्स भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके बहुत करीब तक पहुंच गया. उसने मेरे पिता पर गोली चला दी. गनीमत रही कि सुरक्षा में तैनात क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई की. हमला नाकाम कर दिया. फिलहाल इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. खासकर यह कि Z+ और NSG सुरक्षा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कोई हथियार लेकर कैसे पहुंच गया.

जम्मू में किया गया फारूक अब्दुल्ला पर हमला

न्यूज एजेंसी पीटीआई से अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री चौधरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के समारोह स्थल से निकल रहे थे.

फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाला कौन?

आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है. वह पुरानी मंडी का निवासी है. जामवाल की उम्र 70 साल से अधिक है. अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त वह नशे की हालत में था. उसका हथियार छीने जाने और जमीन पर गिराए जाने से पहले उसने एक गोली चला दी थी. गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ.

किसकी शादी में गए थे फारूक अब्दुल्ला?

अधिकारियों के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला और चौधरी पार्टी नेता बी.एस. चौहान को उनके बेटे की शादी पर बधाई देने आए थे. वे कार्यक्रम स्थल पर एक घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola