LPG आपूर्ति पर केंद्र सख्त, राज्यों से कहा-जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकें

एलपीजी गैस गोदाम के बाहर लोगों की भीड़, फोटो पीटीआई
LPG Crisis: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देशभर से एलपीजी गैस को लेकर मारामारी की स्थिति बन गई है. इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जमाखोरी या कालाबाजारी रोकने का निर्देश दिया है. केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस की आपूर्ति पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है.
LPG Crisis: गृह सचिव गोविंद मोहन ने देश के विभिन्न हिस्सों से गैस सिलेंडर की कमी की खबरें आने के बाद राज्यों के मुख्य सचिव, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ ऑनलाइन बैठक की.
एलपीजी सिलेंडर की बिक्री और सप्लाई सुचारू हो : गोविंद मोहन
गृह सचिव गोविंद मोहन ने बैठक में डीजीपी से सुनिश्चित करने को कहा कि एलपीजी सिलेंडर की बिक्री और सप्लाई सुचारू रूप से हो. साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़नी चाहिए. उन्होंने मुख्य सचिवों को पुलिस और अन्य अधिकारियों से स्थिति की नियमित रिपोर्ट लेने का आदेश दिया. इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उस बारे में पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा.
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश
गृह सचिव ने अधिकारियों को देश में कथित ईंधन की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय
एलपीजी को लेकर जारी अफरा-तफरी के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. जरूरतें पूरी करने के लिए देश के पास पर्याप्त भंडार मौजूद हैं. मंत्रालय ने लोगों को घबराहट में आकर सिलेंडर बुक करने से बचने की सलाह दी है.
एलपीजी उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ा
मंत्रालय ने बताया कि घरेलू रिफाइनरी कंपनियों ने एलपीजी उत्पादन 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. इसके अलावा भारत होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति बाधित होने के बाद नए स्रोतों से कच्चा तेल लेने में भी सफल रहा है.
भारत करीब 60 प्रतिशत हिस्सा एलपीजी आयात करता है
भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है. इसका 90 प्रतिशत आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है. ऐसे में गैस आपूर्ति बाधित होने से वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के ऊपर घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने का सरकार ने फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: बिहार सरकार का दावा- हमारे पास पर्याप्त LPG सिलेंडर हैं, अफवाहों से बचें, एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं
मिडिल ईस्ट क्राइसिस: LPG की सप्लाई ठप, केरल के कई होटलों में लटक सकता है ताला
देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- मांग के अनुसार पर्याप्त भंडार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










