झारखंड में 15 मार्च के बाद बदलेगा मौसम, 6 जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को झारखंड के 6 जिलों में बारिश होगी.

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. देवघर, दुमका, जामताड़ा समेत छह जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 15 से 17 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. इन जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा.

तापमान में होगी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी. आने वाले दिनों में तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक रहा.

15 से 17 मार्च के बीच फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च से झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. 15, 16 और 17 मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज और कोडरमा में मौसम का असर देखने को मिल सकता है.

40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

इन दिनों मौसम के बदलते रुख के बीच तेज हवाओं का भी अनुमान जताया गया है. कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात और हल्की बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

धनबाद में शाम को हुई झमाझम बारिश

धनबाद में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही. शाम करीब 5:30 बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में 13 मार्च को 19 स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक का जुटान, पीएम श्री योजना पर कार्यशाला

16 मार्च को फिर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बादलों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान कभी धूप तो कभी छांव का असर देखने को मिलेगा. विभाग का अनुमान है कि 16 मार्च को एक बार फिर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही हल्की हवा चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम और सुहाना हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola