शिक्षक की कमी से परेशान छात्राओं ने घेरा ब्लॉक, प्रदर्शन के दौरान कई हुईं बेहोश

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत बेहोश छात्रा | Prabhat Khabar Network

सतगावां में शिक्षक की कमी के विरोध में मुख्यालय पहुंचीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

सतगावां (कोडरमा): प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोखरडीहा में शिक्षकों की कमी की समस्या को लेकर छात्राओं का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर दिखा. बड़ी संख्या में छात्राएं शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय प्रभारी बीडीओ सह सीओ मनोज कुमार रवि के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पहंची और उन्होंने ब्लॉक का घेराव किया. इसी दौरान अचानक कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं. छात्राओं के एक साथ बेहोश होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में बीमार छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पुलिस को देखते ही भागने लगे बाइक 3 चोर, पीछा करके 3 को दबोचा

प्रदर्शन के दौरान बेहोश छात्र को अस्पताल ले जाते हुए
प्रदर्शन के दौरान बेहोश छात्र को अस्पताल ले जाते हुए

शिक्षक की कमी से पढ़ाई प्रभावित

छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है. लंबे समय से शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर छात्राएं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं. छात्राएं अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर रही थीं. इसी दौरान अचानक कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. देखते ही देखते कई छात्राएं बेहोश होकर गिर गई. इससे मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई. बेहोश हुई छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद विद्यालय की छात्राओं में आक्रोश का माहौल है.

प्रदर्शन करती छात्राएं
प्रदर्शन करती छात्राएं

स्वतंत्रता दिवस पर की थी शिकायत

बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्राओं ने प्रभारी बीडीओ सह सीओ मनोज कुमार रवि, थाना प्रभारी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि और अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय की वार्डन प्रतीक्षा मिंज के खिलाफ शिकायत की थी. छात्राओं ने रोते हुए आरोप लगाया था कि पढ़ाई के नाम पर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है. उनका कहना था कि परीक्षा नजदीक होने के बावजूद पाठ्यक्रम पूरा नहीं कराया गया है. छात्राओं ने शिक्षकों पर पढ़ाई के बजाय लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा था कि सवाल पूछने या विरोध करने पर उन्हें कथित रूप से कहा जाता है कि ज्यादा पढ़-लिखकर इंजीनियर नहीं बनना है.

टीसी काटकर घर भेजने की धमकी का आरोप

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया था कि शिकायत करने पर उन्हें विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) काटकर घर भेजने की धमकी दी जाती है. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं की शिकायत सुनने के बाद दो दिनों के भीतर बैठक कर मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया था. छात्राओं का आरोप है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

Image

पैदल प्रखंड कार्यालय पहुंचीं छात्राएं

इसी से आक्रोशित छात्राएं शुक्रवार को विद्यालय से पैदल प्रखंड कार्यालय पहुंचीं. काफी देर तक पैदल चलने के कारण कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी और कुछ छात्राएं बेहोश हो गयीं. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया. छात्राओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

छात्राओं ने लगाये गंभीर आरोप

  • परीक्षा नजदीक होने के बावजूद पाठ्यक्रम पूरा नहीं कराने का आरोप.
  • शिक्षकों पर पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप.
  • सवाल पूछने पर छात्राओं को कथित रूप से टालने की शिकायत.
  • शिकायत करने पर टीसी काटकर घर भेजने की धमकी देने का आरोप.
  • छात्राओं ने वार्डन के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola