Weather Forecast: इन राज्यों में हुई सर्दी की दस्तक, बरसात के बाद अब पड़ेगी कड़ाके ठंड की दस्तक

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Kutch: A view of heavy rainfall with strong winds as cyclone Biparjoy starts making landfall at Mandvi, in Kutch, Thursday, June 15, 2023. (PTI Photo)(PTI06_15_2023_000200A)

दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण बन गया है, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इस कारण देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है.

विज्ञापन
undefined

दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण बन गया है, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान अच्छी तरह से फैलने की संभावना है. स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन में और अधिक तीव्र होने की संभावना है, जिससे एक चक्रवात बन सकता है.

undefined

इस कम दबाव के क्षेत्र बनने के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हुई. जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, सिक्किम, असम और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई.

undefined

मंगलवार की रात दिल्ली में भी बारिश हुई. बारिश के साथ दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं भी चलीं. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा भारी बारिश से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली का भी पारा गिर रहा है. अनुमान जताया जा रहा है कि त्योहारों में इस बार काफी ठंड पड़ने वाली है.

undefined

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में मंगलवार दोपहर तीन बजे तक समाप्त हुई पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान सामान्य बर्फबारी हुई जबकि शिमला जिले के नारकंडा और खड़ापत्थर में इस महीने की पहली बर्फबारी देखने को मिली.

undefined

मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि शिमला, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू में ऊंचाई पर स्थित आदिवासी क्षेत्रों और अन्य ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में शीतलहर महसूस की गई और इन इलाकों में तापमान शून्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रहा.

undefined

शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर, रोहतांग पास, चूड़धार पर्वतमाला, जलोरी पास और जोत (चंबा) में बर्फबारी हुई है जबकि शिमला जिले के नारकंडा, खड़ापत्थर और हाटू चोटी पर अक्टूबर के महीने में पहली बार बर्फबारी हुई है. स्थानीय मौसम विभाग के पास केवल प्रमुख स्थानों के आंकड़े ही उपलब्ध हैं.

undefined

मौसम कार्यालय के अनुसार, आदिवासी क्षेत्र लाहौल-स्पीति जिले के केलांग और किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश 0.7 डिग्री सेल्सियस और 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थान पर भारी बारिश हो सकती है. केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है. केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

undefined

इधर, देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर यानी 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे मध्यम श्रेणी में था. शहर में रविवार और सोमवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी. वायु गुणवत्ता में सोमवार रात शहर के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से सुधार हुआ है. (भाषा इनपुट से साभार)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन