ePaper

Viral Video : नहीं-नहीं माताजी मुझे नहीं नहाना है, मां ने नहीं सुनी गुहार; सीने से खींचकर अलग किया और पटक कर नहलाया

Updated at : 19 Aug 2025 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Amazing viral video

बंदरिया और उसके बच्चे का वायरल वीडियो

Viral Video : बंदरों को इंसानों का पूर्वज यूं ही नहीं कहा जाता है, इसके पीछे बड़ी वजह है. इस वायरल वीडियो में मां बंदरिया जिस तरह की हरकत अपने बच्चे के साथ कर रही है, उस तरह की हरकत आम मां अपने बच्चे के साथ रोज करती रहती है.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने सीने से चिपके बच्चे को खींचकर अलग करती है और उसे पानी में पटक कर नहलाती है. बच्चा भागने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन मां बंदरिया उसे सफल नहीं होती है और छोटे बंदर को पानी में डुबकी लगानी ही पड़ती है. यह वीडियो Nature is Amazing द्वारा शेयर किया गया है और अबतक इस वीडियो को 5 लाख 71 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है.

बंदरिया अपने बच्चे को पानी में डूबा-डूबा कर नहलाती है

मात्र 23 घंटा पहले शेयर किए गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल वीडियो काफी रोचक है. आमतौर पर जैसे इंसानों के बच्चे नहाने से भागते हैं और अपनी मां को बहुत परेशान करते हैं, उसी प्रकार यह बंदर भी अपनी मां को परेशान कर रहा है. वीडियो जंगल का है, जिसमें पेड़ों के आसपास कई बंदर नजर आ रहे हैं. पेड़ों के पास ही एक छोटा तालाब नजर आ रहा है, जिसके किनारे पर बैठकर मां बंदरिया अपने बच्चे को खींचकर खुद से अलग करती है और बच्चे को पानी में डुबोती है. बच्चा बंदर भागने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन बंदिरया उसे भागने नहीं देती है और उसे पानी में डूबा-डूबा कर नहलाती है.

बंदर करते हैं इंसानों की नकल

आमतौर पर बंदर को इंसानों की नकल करने वाला जानवर बताया जाता है. बचपन में बंदर और टोपी वाली कहानी सबने पढ़ी होगी, जो इस बात को पुख्ता करते हैं. लेकिन इस वायरल वीडियो को देखने के बाद तो आपको पक्का यकीन हो जाएगा कि बंदर इंसानों की नकल करता है. कई बार छोटे बच्चे जो नहाने से मना करते हैं उन्हें उनकी मां इसी तरह से जबरदस्ती नहलाती है, जहां बच्चा भागने की कोशिश करता है, लेकिन वह मां की गिरफ्त से बच नहीं पाता है. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : Viral Video : पानी ने ऐसा किया पीछा, दुम दबाकर भागे मजा लेने वाले लोग

Video : हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन, 5 मिनट में लाइन और डाॅट्‌स से बनाएं ये सिंपल डिजाइन

Viral Video : हाथी ने सूंड़ से हिरण के डूबते बच्चे को बचाया, वीडियो देख आप कह उठेंगे-तुस्सी ग्रेट हो

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola