18 फरवरी की टॉप 20 खबरें: भूपेन बोरा पर चढ़ा ‘भगवा रंग’, तारिक रहमान को पीएम मोदी का न्योता, तूल पकड़ रहा ममता का ‘टॉर्चर आयोग’ बयान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Feb 2026 6:25 AM

विज्ञापन

सीएम हिमंता सरमा के साथ भूपेन बोरा, फोटो- पीटीआई

18 February Top 20 News: असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. वहीं, भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई दिशा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण दिया है. दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे ‘टॉर्चर आयोग’ करार दिया है. राजनीति समेत देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. असम कांग्रेस को झटका, भूपेन बोरा 22 फरवरी को BJP में होंगे शामिल

Bhupen Borah: असम कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया, बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

2. पीएम मोदी का विजन 2047, ‘दुनिया के टॉप-3 एआई सुपरपावर में से एक होगा भारत’

PM Modi Vision 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत कहा है. उन्होंने कहा कि देश के पास AI पावरहाउस बनने की प्रतिभा और ऊर्जा दोनों मौजूद है. ANI से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि 2030 तक भारत का IT सेक्टर 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. PM Modi ने बांग्लादेश के नये PM तारिक रहमान को लिखा पत्र, भारत आने का दिया न्योता

PM Modi Invite Tarique Rahman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नये प्रधानमंत्री तारिक रहमान को मंगलवार को पत्र लिखा. पीएम मोदी ने रहमान को भारत आने का न्योता दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. पटना हॉस्टल कांड: तीन दिन में दूसरी बार NEET छात्रा के घर पहुंची CBI की टीम, परिजनों से घंटों की पूछताछ

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले की जांच कर रही CBI तीन दिनों में दूसरी बार जहानाबाद पहुंची. टीम ने परिजनों से घंटों पूछताछ की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा के भाई के मोबाइल फोन से जुड़े अहम सुरागों की जांच की जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज किया जॉइन, बोले- लोग प्रोफेसर होकर मंत्री बनते हैं मैं…

Ashok Choudhary: मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में एएन कॉलेज में योगदान दे दिया है. जॉइनिंग के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता को याद किया. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. होली के बाद पूरे बिहार में घूमेंगे तेजस्वी, संगठन को करेंगे मजबूत, बोले- एक-एक का होगा हिसाब

Tejashwi Yadav: पटना के बापू सभागार में तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि होली के बाद वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे. उन्होंने राजद को फिर से राष्ट्रीय पार्टी बनाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. बिहार सरकार और केंद्र सरकार उन्होंने कहा कि वे झुकेंगे नहीं. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. भागलपुर में घर के भीतर बन रहे थे देसी कट्टे, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार और बंगाल STF का एक्शन

Bihar STF Raid: भागलपुर के नाथनगर इलाके में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध हथियार बनाने वाली मिनी फैक्ट्री पकड़ी है. मौके से तैयार और अधबने हथियार बरामद हुए हैं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित चुनाव कनेक्शन की जांच कर रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. लग्जरी कार के बोनड पर युवक को दूर तक घसीटा, फिर डोरंडा थाने में वकीलों का हाई वोल्टेज ड्रामा

Ranchi: रांची के डोरंडा थाने में उस समय काफी बवाल हुआ, जब कार की बोनट पर युवक को घसीटने के मामले में हाई कोर्ट के एक वकील को हिरासत में लिया गया. वकीलों ने थाने पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. Gumla: अंधविश्वास में पड़ 3 लोगों को बेरहमी से मार डाला, आरोपी विपता उरांव दोषी करार

Gumla: एडीजे-वन की अदालत ने 2021 लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी विपता उरांव को दोषी करार दिया है. 18 फरवरी को विपता को सजा सुनाई जाएगी. विपता ने अंधविश्वास में फंसकर तीन लोगों को जान से मार डाला था. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. अनूप माजी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ईडी, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी

Coal Smuggling Case: पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर ईसीएल की कोयला खदानों से कोयले की तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी मुश्किल सुप्रीम कोर्ट ने आसान कर दी है. कोर्ट ने कोयला तस्करी के मुख्य आरोपी अनूप माजी उर्फ लाला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की छूट दे दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया ‘टॉर्चर आयोग’, बीजेपी पर 58 लाख वोटर के नाम हटाने का लगाया आरोप

Mamata Banerjee on Election Commission: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को ‘तुगलकी आयोग’ बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में बंगाल में 58 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए. उन्होंने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि आयोग लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रहा है. राज्य अधिकारियों की रक्षा करने का भी ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप : बाबरी मस्जिद के लिए बांग्लादेश से हुई फंडिंग, हुमायूं कबीर ने किया पलटवार

Humayun Kabir Bangladesh Funding Allegation: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए हुमायूं कबीर को बांग्लादेश से फंड मिला. उन्होंने SBI से डोनर्स लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की. कबीर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया और यात्रा विवरण सामने रखने की बात कही. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. भाजपा विधायक ने लगाया मछली वालों से वसूली का आरोप, पुलिस ने भेजा नोटिस, सियासत तेज

Bengal BJP MLA Ashok Dinda Summoned: पूर्वी मेदिनीपुर के मोयना से भाजपा विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने समन भेजकर जबरन वसूली के आरोपों पर सबूत पेश करने को कहा है. डिंडा ने पुलिस पर मछली लदे ट्रकों से वसूली का आरोप लगाया था. पुलिस ने 16 फरवरी को तलब किया, विधायक ने नई तारीख मांगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. सुपर 8 में भारत का सामना साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से, देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Super 8 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में 7 टीमों की एंट्री हो गई है. ग्रुप ए से एक और टीम सुपर 8 में पाकिस्तान का पहुंचना तय है. हालांकि नामीबिया के साथ मुकाबले के बाद यह तय होगा. इस बीच सुपर 8 में भारत का शेड्यूल और ग्रुप सामने आ चुका है. यहां पढ़ें पूरी खबर

15. क्या पस्त हो चुके हैं कंगारू! ऑस्ट्रेलिया के बर्बाद होने की पूरी कहानी

Australia Cricket Downfall: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर शर्मनाक तरीके से खत्म हो गया है. पहले जिम्बाब्वे और अब श्रीलंका से 8 विकेट से हारकर कंगारू टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. रिकी पोंटिंग के सुनहरे दौर के बाद यह ऑस्ट्रेलिया के बर्बाद होने की कहानी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. SAHI, BODH और टेक टूल्स के साथ AI कैसे बदल रहा भारत का ‘स्वास्थ्य’, जेपी नड्डा ने दिखाई झलकियां

India AI Impact Summit 2026 में जेपी नड्डा ने दो AI प्रोजेक्ट्स SAHI और BODH लॉन्च किए हैं. ये भारत में AI हेल्थकेयर को हर स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखते हैं. समिट में MadhuNetrAI, CA-TB और स्मार्ट मिरर जैसे AI टूल्स भी दिखाई दी, जो डायबिटीज, TB और बेसिक हेल्थ चेकअप को आसान और तेज बनाते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. NTA ने जारी की CMAT की फाइनल आंसर की, ऐसे चेक करें

CMAT Answer key 2026: मैनेजमेंट कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. NTA ने CMAT 2026 की आंसर की रिलीज कर दी है. अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करने के लिए एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट, डॉक्टरों ने कहा- फिलहाल खतरे से बाहर

Salim Khan Health Update: दिग्गज स्क्रीनप्ले लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. सलमान खान सहित पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद है और सिनेमा जगत उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. चाहत-प्रिंस के गले लगने पर रजत को हुई जलन, क्या शुरू हुआ नया रोमांस?

The 50 Latest Episode: ‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में चाहत पांडे और रजत दलाल के बीच रोमांटिक एंगल दिखा. प्रिंस नरूला को गले लगाने पर रजत की जलन और घर में बढ़ा ड्रामा. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. सावधान! सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद फिर लगेगा ग्रहण, भारत में दिखेगा ‘ब्लड मून’ का खौफनाक नजारा

Chandra Grahan 2026: अभी सूर्य ग्रहण का साया पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि ठीक 15 दिन बाद ब्रह्मांड में एक और बड़ी हलचल होने वाली है. 3 मार्च 2026 को साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र में 15 दिनों के भीतर दो ग्रहणों का होना एक बड़ी घटना माना जाता है. यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola