NTA ने जारी की CMAT की फाइनल आंसर की, ऐसे चेक करें

CMAT Answer key 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
CMAT Answer key 2026: मैनेजमेंट कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. NTA ने CMAT 2026 की आंसर की रिलीज कर दी है. अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करने के लिए एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं.
CMAT Answer key 2026: देशभर के MBA और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए CMAT 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 की आंसर की जारी कर दी है, जिससे कैंडिडेट्स मार्क्स चेक कर सकते हैं. कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) एक नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके माध्यम से देश के सैकड़ों AICTE मान्यता प्राप्त मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिया जाता है.
हर साल हजारों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेते हैं और फाइनल आंसर की आने का वेट करते हैं. आंसर की की मदद से कैंडिडेट्स अपने आंसर को मिला सकते हैं. साथ ही स्कोर की गणना कर सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि उनका रिजल्ट कैसा रहने वाला है. CMAT 2026 की फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. कैंडिडेट्स आंसर की NTA के ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
CMAT Answer key 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर CMAT Answer key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी.
- PDF को ध्यान से देखें और आंसर की चेक करें.
- लास्ट में पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.
CMAT 2026 Answer Key PDF Check Here
CMAT एग्जाम क्या है ?
CMAT एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होता है. इसमें आमतौर पर डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रिजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इनोवेशन और Language Comprehension सेक्शन शामिल होते हैं. इस एग्जाम में सवाल MCQ टाइप होते हैं. आंसर गलत होने पर नेगेटिव मार्किंग भी होती है. अगर आप मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो CMAT एक इम्पॉर्टेंट और पॉपुलर एग्जाम है.
यह भी पढ़ें: ओडिशा के जुड़वां भाइयों का कमाल, JEE Main 2026 में मिले एक जैसे नंबर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




